फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ आत्मदाह केस: 'बेटी को सही सलाह दी होती तो वो जिंदा होती...' अंजली को नहीं था इस बात का जरा भी अंदाजा

Mon, 12 Aug 2024 11:14 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव

सार

उन्नाव के पुरवा में पेट्रोल डालकर आग लगाने वाली महिला की लखनऊ केजीएमयू में शनिवार रात डेढ़ बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। वह पांच दिनों से जिंदगी मौत से जूझ रही थी। मौत की सूचना पर सीओ और एसओ मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन
1 of 7
Lucknow self-immolation case - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के गौतमपल्ली इलाके में खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने के दौरान झुलसी महिला की शनिवार देर रात मौत हो गई। बीते पांच दिन से महिला का केजीएमयू में इलाज चल रहा था। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। उधर, जेल भेजे गए महिला को आत्मदाह के लिए भड़काने वाले वकील पर अब पुलिस ने और शिकंजा कसा है। एफआईआर में गंभीर धारा बढ़ाई है।

उन्नाव के पुरवा निवासी 32 वर्षीय अंजली ने छह अगस्त को गौतमपल्ली इलाके में पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। तकरीबन 95 फीसदी उनका शरीर झुलस गया था। गंभीर हालत में केजीएमयू के प्लास्टिक सर्जरी विभाग में भर्ती कराया गया था। मामले में पुलिस ने खुलासा किया था कि पुरवा निवासी अधिवक्ता सुनील कुमार ने अंजली को आत्मदाह करने के लिए भड़काया था।
विज्ञापन

2 of 7
women tries to burn herself - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने सुनील कुमार को गिरफ्तार कर आठ अगस्त को जेल भेजा था। शनिवार देर रात करीब दो बजे अंजली की इलाज के दौरान मौत हो गई। एडीसीपी सेंट्रल मनीषा सिंह ने बताया कि एफआईआर में आत्महत्या दुष्प्रेरण की धारा बढ़ा दी गई है।

 
विज्ञापन

3 of 7
women tries to burn herself - फोटो : अमर उजाला
इसलिए आत्मदाह किया
अंजली ने करीब तीन साल पहले पुरवा निवासी देशराज से विवाह किया था। करीब दो साल का उनका बेटा है। 30 जुलाई को पति से विवाद हो गया था। दो अगस्त को उन्होंने दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने देशराज व उसके भाई को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इधर, छह अगस्त को अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने व पुलिस पर लापरवाही और मिलीभगत का आरोप लगा अंजली ने खुद को आग लगा ली थी।


 

4 of 7
women tries to burn herself - फोटो : अमर उजाला
महिला को पेट्रोल देने वाले पंप मालिक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी
पेट्रोल डालकर आग लगाने वाली महिला अंजली (32) को लखनऊ में मौत होने के बाद प्रशासन की पेट्रोल पंप संचालक पर कार्रवाई की तैयारी है। रविवार को मायके पक्ष के लोगों ने कानपुर में शिवराजपुर घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

5 of 7
women tries to burn herself - फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी की जांच में पुलिस को पता चला है कि महिला ने सरसों बेचकर आत्मदाह करने के लिए पुरवा कस्बे के आर्यवर्त पेट्रोल पंप से पिपिया में पेट्रोल लिया था। शासन के निर्देशानुसार, पिपिया में किसी को पेट्रोल नहीं दिया जा सकता है। इसके बाद भी नियमों का उल्लंघन किया गया। सीओ और एसडीएम ने अपनी जांच डीएम को भेज दी है।
विज्ञापन

6 of 7
women tries to burn herself - फोटो : अमर उजाला
बेटी को अंजाम पता नहीं था, वकील ने निगल ली जिंदगी
अंजली को जरा भी अंदाजा न रहा होगा कि वह जो कदम उठाने जा रही है, उससे उसकी जिंदगी खत्म हो जाएगी। मासूम के सिर से मां का सहारा छिन जाएगा। वकील ने उसको ऐसा भड़काया कि उसकी जिंदगी ही खत्म करवा दी। ये बातें अंजली की मां लक्ष्मी ने पोस्टमार्टम हाउस में बातचीत के दौरान कहीं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
women tries to burn herself - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि आपस में सबका विवाद होता रहता है, लेकिन बातचीत से ठीक हो जाता है। अगर वकील ने सही सलाह दी होती तो बेटी जिंदा होती। विवाद भी निपट जाता। लेकिन, उसने ऐसा भड़काया, कि सबकुछ खत्म हो गया। इसके पीछे की मंशा अब तक समझ नहीं आई। बहन की मौत से भाई शीलू भी स्तब्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें