यूपी के कानपुर में दो माह पहले हुए सनसनीखेज आकांक्षा हत्याकांड का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने युवती की हत्या के मामले में प्रेमी और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने 21 जुलाई को युवती की हत्या कर लाश को सूटकेस में भरकर बाइक से बांदा के चिल्लाघाट में यमुना में फेंक दिया था।
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां इंस्टाग्राम पर दोस्ती और फिर प्यार के बाद शादी का दवाब पड़ने पर प्रेमी ने प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी। शव को सूटकेस में रखकर दोस्त के साथ बाइक से 95 किलोमीटर दूर बांदा के चिल्लाघाट पर पहुंचा। वहां सूटकेस के साथ सेल्फी ली और फोटो को अपने स्टेटस पर लगाया। इसके बाद सूटकेस को यमुना में फेंक दिया।
हनुमंत विहार में दो माह पहले हुए इस सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने शनिवार को खुलासा किया। पुलिस ने युवती की हत्या के मामले में प्रेमी और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने 21 जुलाई को वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
2 of 8
आकांक्षा का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने आरोपी के मोबाइल से फोटो भी बरामद की है। शव की तलाश की जा रही है। कानपुर देहात के रूरा थाना इलाके के सुजनीपुर निवासी विजयश्री की बेटी आकांक्षा (20) अपनी बड़ी बहन के साथ बर्रा में किराये के घर पर रहती थी।
विज्ञापन
3 of 8
आरोपी प्रेमी सूरज और आकांक्षा का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इंस्टाग्राम पर सालभर पहले हुई थी आकांक्षा और सूरज की दोस्ती
इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती फतेहपुर के बिंदकी थाना इलाके के हरीखेड़ा निवासी सूरज से साल भर पहले हुई थी। आकांक्षा दस माह पहले हनुमंत विहार स्थित एक रेस्टोरेंट में काम करने लगी।
4 of 8
आरोपी आशीष
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बर्रा स्थित घर से रेस्टोरेंट की दूरी ज्यादा होने का बहाना बनाकर सूरज ने आठ माह पहले आकांक्षा को हनुमंत विहार में किराये पर कमरा दिलवाया। 21 जुलाई की शाम को उसे सूरज के दूसरी लड़की से प्रेम संबंधों की जानकारी हुई।
विज्ञापन
5 of 8
आरोपी प्रेमी सूरज
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आकांक्षा की छाती पर ताबड़तोड़ घूंसे मारे
रात में कमरे में पहुंचने पर दोनों में विवाद हुआ। सूरज ने आकांक्षा की छाती पर ताबड़तोड़ घूंसे मारे और गला दबाकर मार डाला। शव को ठिकाने लगाने के लिए फतेहपुर के जाफरगंज थानाक्षेत्र के खानपुर कदीम निवासी दोस्त आशीष को घर बुलाया।
विज्ञापन
6 of 8
आरोपी प्रेमी सूरज और उसका दोस्त आशीष
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा के चिल्लाघाट में यमुना में फेंक दिया सूटकेस
शव सूटकेस में रखकर बाइक से बांदा के चिल्लाघाट में यमुना में फेंक दिया। मां विजय श्री के अनुसार, हनुमंत विहार थाने में आठ अगस्त को बेटी की गुमशुदगी दर्ज हुई। इसके बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
7 of 8
आरोपी आशीष और आकांक्षा का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मां ने सूरज के खिलाफ 16 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस ने सीडीआर और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी और दोस्त को गिरफ्तार कर लिया। उसने वारदात भी कबूल कर ली।
शादी का दबाव बनाती थी आकांक्षा
बताया कि आकांक्षा शादी का दबाव बना दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देती थी। इसीलिए मार डाला। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।