सुहागरात के दिन पत्नी को छोड़ प्रेमिका से संबंध बनाकर उसका गला काटने वाले मामले में एक हैरान कर देने वाला सच सामने आया है। प्रेमी ने प्रेमिका से संबंध बनाने के बाद दोस्त से भी जबरन संबंध बनाने का दबाव डाला था लेकिन प्रेमिका के मना करने पर उसका गला काट कुएं में फेंक दिया था।
विज्ञापन
2 of 5
युवती को ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
चार दिन बाद प्रेमिका को पुलिस ने गांव वालों की मदद से कुएं से जिंदा निकला था। इस मामले में हर रोज अब नए खुलासे हो रहे हैं। फतेहपुर के कल्यानपुर थाने के एक गांव में कुएं से चौथे दिन जिंदा निकाली गई प्रेमिका की हालत अभी ठीक नहीं है।
विज्ञापन
3 of 5
युवती को कुएं से निकालते लोग
- फोटो : अमर उजाला
उसका कानपुर के हैलट में इलाज हो रहा है। पति की मानें तो कमर की हड्डी में फ्रैक्चर है। पेट में भी सूजन की समस्या है। इधर, आरोपी पति की ओछी हरकत से क्षुब्ध होकर नवविवाहिता मायके चली गई है। दामाद की करतूत से नाराज होकर मायके पक्ष उसे साथ ले गया है।
4 of 5
रस्सी और बाेरी की सहायता से युवती को निकाला गया
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि बांदा जिले के खपटिहा थानाक्षेत्र की एक महिला की शादी यहां कल्यानपुर थाने के एक गांव में हुई थी। पति से मनमुटाव के बाद वह मायके में रह रही थी। महिला का कल्यानपुर थानाक्षेत्र के ही लवकुश सिंह कछवाह से प्रेम प्रसंग हो गया था। लवकुश की एक जुलाई को शादी हुई।
अंतिम बार मिलने का झांसा देकर उसने महिला को बांदा से बुलवाया। घटना के दिन चार जुलाई की देर शाम महिला की सहेली (बकेवर निवासी) के घर से बाइक पर बिठाकर महिला को जलाला गांव के जंगल में बुलाया। लवकुश का दोस्त चंदन भी साथ था। वहां मनमाफिक बात न मानने पर लवकुश ने महिला का गला रेता और सूखे कुएं में धक्का दे दिया था। इसके बाद दोनों भाग गए थे।