फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू की मौत और सास की साजिश, सीसीटीवी फुटेज तो कुछ ऐसा ही कह रही है

Wed, 10 Jul 2019 03:08 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
संदिग्ध हालात में सातवीं मंजिल से गिरकर कारोबारी की पत्नी की मौत - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के कोहना थाना क्षेत्र के एलनगंज स्थित एल्डोराडो अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल से गिरकर हुई कारोबारी की पत्नी हर्षिता अग्रवाल (27) की मौत के मामले में सीसीटीवी फुटेज से साजिश की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। फुटेज में हर्षिता की सास रानू उसके शव के पास से पर्स और कार की चाबी उठाते दिखी।
विज्ञापन

2 of 6
संदिग्ध हालात में सातवीं मंजिल से गिरकर कारोबारी की पत्नी की मौत - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान उनके चेहरे पर कोई सिकन नहीं थी। शव के पास से सामान उठाकर चली गई। वहीं पुलिस ने जांच में कई और बिंदुओं को शामिल कर लिया है। पुलिस अपार्टमेंट में लगे कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर खंगाल रही है। पुलिस के मुताबिक करीब 12:30 बजे हर्षिता फ्लैट से गिरी थी।
विज्ञापन

3 of 6
हर्षिता की मौत में साजिश की आशंका, सुबूत मिटाती दिखी सास - फोटो : अमर उजाला
फुटेज के अनुसार 12:32 पर सास रानू अग्रवाल नीचे आकर शव के पास पड़ी काले रंग की पर्स और कार की चाबी लेकर लौट गई थी। 12:36 बजे फिर रानू आई और तब शोर मचाकर चीखना-चिल्लाना शुरू किया। वहीं 12:53 पर हर्षिता के पति उत्कर्ष व ससुर सुशील अपार्टमेंट में दाखिल हुए।

4 of 6
हर्षिता की मौत में साजिश की आशंका, सुबूत मिटाती दिखी सास - फोटो : अमर उजाला
पति और ससुर के भी झूठ का पर्दाफाश 
पुलिस की पूछताछ में उत्कर्ष व सुशील ने बताया कि घटना के वक्त वह मंधना स्थित फैक्ट्री में थे। करीब 12:35 पर रानू ने फोन कर घटना की जानकारी दी। वहीं खुद सुशील ने 12:42 बजे हर्षिता के पिता पदम अग्रवाल को फोन कर हर्षिता की मौत की खबर दी थी कि वह भी मंधना फैक्ट्री से निकल रहे हैं। ऐसे में सवाल है कि आखिर 12:42 पर फैक्ट्री से निकलकर 11 मिनट में दोनों मंधना से अपार्टमेंट कैसे पहुंच गए। इससे पुलिस ने साजिश की आशंका जताई है। 
विज्ञापन

5 of 6
हर्षिता की मौत में साजिश की आशंका, सुबूत मिटाती दिखी सास - फोटो : अमर उजाला
हर्षिता के पिता ने कहा बेटी को फेंका गया
पुलिस के साथ हर्षिता के परिजनों ने भी सीसीटीवी फुटेज देखे हैं। इस पर हर्षिता के पिता पदम अग्रवाल का कहना है कि हर्षिता से जब 11:21 बजे फोन पर बात हुई थी तो उसने मायके आने की बात कही थी। इसलिए वह कार की चाबी, पर्स व मोबाइल लेकर वहां से निकलने वाली थी। इसी दौरान उसको पीटा गया और फेंका गया। उधर पुलिस के मन में कई सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हर्षिता की मौत में साजिश की आशंका, सुबूत मिटाती दिखी सास - फोटो : अमर उजाला
हर्षिता की मां, पड़ोसी और बहन के बयान दर्ज
पुलिस ने मंगलवार को हर्षिता की मां संतोष और बहन गीतिका सहित उनके पड़ोसी रवि चौधरी के बयान दर्ज किए। संतोष व गीतिका ने बताया कि किस तरह से वह हर्षिता को प्रताड़ित कर रही थी। वहीं रवि ने भी बताया कि हर्षिता के ससुरालवाले उसको परेशान करते थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें