कानपुर के थाना जूही क्षेत्र में 28 जून को बैंक के पास मैनजर से हुई 9 लाख की लूट का कानपुर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने 3 युवको को गिरफ्तार किया है। घटना के पीछे का राज यह है कि अपनी अपनी माशूकाओं को खुश करने के लिए ये लुटेरे बन बैठे और अब पहुंच गए सलांखो के पीछे ...
विज्ञापन
2 of 5
इसी बैंक के पास हुई लूट
- फोटो : अमर उजाला,कानपुर
कानपुर के जूही इलाके में उस समय पुलिस के होश उड़ गए जब पेट्रोल पम्प मैनेजर से बैंक के पास बाइक सवार बदमाशों ने दिन दहाड़े असलहे के बल पर 9 लाख की लूट करने की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना से पुलिस की बहुत किरकिरी हो रही थी। इस पर क्राइम ब्रांच और पुलिस ने सक्रियता दिखाई और अपराधियों को पहचानने के लिए घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में फुटेज से तफ्तीश शुरू कर दी।
विज्ञापन
3 of 5
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
पुलिस ने सघन चेकिंग जूही चौराहे से शुरू कर दी कि दो युवक पुलिस को देख कर लडखड़ाये ओर भागने लगे जिन्हें मौके पर दबोच लिया गया। सख्ती से पूछताछ करने पर युवकों ने अपना जुर्म कबूल लिया घटना के बक्त शिवम, राहुल, सन्नी व अरुण ने बाइक पर सवार फिल्मी स्टाइल में तमंचे के बल पर लूट की और फरार हो गए।
4 of 5
कानपुर में लूट
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
चारों ने लूट का पैसा बराबर बांट लिया। पुलिस ने इनसे 3 लाख साठ हजार रुपया, एक तमंचा 315 बोर, 2 मोटरसाइकिल दो चैक व वाउचर बरामद कर लिया है। बाकी लूट का रुपया इन्होंने खर्च कर दिया जबकि एक आरोपी अरुण अभी फरार है।
कानपुर में नौ लाख की लूट
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
पुलिस की माने तो पकड़े गए युवकों का कोई आपराधिक इतिहास नहीं रहा है। यह लोग खाली तमंचे के बल पर लूट कर बैठे। साथ ये भी पता चला कि ये अपनी माशूकाओं को खुश करने के लिए लूट का प्लान 1 महीने से कर रहे थे। पकड़े गए आरोपियों में सन्नी पेट्रोल पंप पर काम करता था जिसको नौकरी से हाल में ही निकाला गया था।