फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सेना के रणबांकुरों ने तहस नहस किए सपा बसपा कांग्रेस के गढ़, इन सीटों पर लहराया जीत का ध्वज

Fri, 24 May 2019 12:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 10
साक्षी महाराज, साध्वी निरंजन ज्योति - फोटो : गूगल
उत्तर प्रदेश केे उन्नाव, फतेहपुर, कन्नौज, हरदाेई, मिश्रिख, चित्रकूट बांदा, जालौन, हमीरपुर, अकबरपुर, कानपुर, फर्रुखाबाद लोकसभा सीटों पर मोदी सेना के रणबांकुरों ने कांग्रेस और सपा बसपा गठबंधन के किलों को तहस नहस कर दिया। कई सीटों पर तो भाजपा प्रत्याशियों की रिकॉर्ड जीत हुई। भाजपा प्रत्याशी साक्षी महाराज ने 400956 वोटों से जीत हासिल कर भाजपा ने अपने गढ़े नारे ‘मोदी है तो मुमकिन है’ को सच साबित कर दिया। लगभग एकतरफा जनादेश मिलते देख भाजपाइयों के चेहरे खिल उठे। भाजपा कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे वहीं फतेहपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति की प्रचंड जीत हुई।


 
विज्ञापन

2 of 10
आरके सिंह पटेल (भाजपा), बाल कुमार पटेल (कांग्रेस) और श्यामाचरण गुप्त (गठबंधन) - फोटो : अमर उजाला
बांदा में 17वीं लोकसभा में बांदा-चित्रकूट की नुमाइंदगी दोनों जिलों के मतदाताओं ने एक बार फिर भाजपा को सौंप दी है। लगातार दूसरी बार भाजपा ने इस सीट पर विजय हासिल की है। भाजपा प्रत्याशी आरके सिंह पटेल ने 4,77,926 वोट (47 फीसदी) हासिल किए हैं। यह अब तक सबसे बड़ा रिकार्ड है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी और प्रयागराज से भाजपा सांसद श्यामाचरण गुप्त को 58,938 वोटों से पराजित किया। श्यामाचरण को 4,18,988 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी बाल कुमार पटेल को मात्र 75,438 वोट मिले और वे तीसरे स्थान पर रहे। 
विज्ञापन

3 of 10
भाजपा प्रत्याशी पूर्व सांसद जयप्रकाश
हरदोई और मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशियों ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। हरदोई लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश ने गठबंधन प्रत्याशी पूर्व सांसद सपा नेता ऊषा वर्मा को 1, 32,891 वोटों से हराया है।  दूसरी ओर मिश्रिख से भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार ने गठबंधन प्रत्याशी बसपा नेता नीलू सत्यार्थी को 100924 वोटों से पराजित कर दिया।


 

4 of 10
भाजपा प्रत्याशी भानु प्रताप वर्मा
जालौन में 2014 की तरह 2019 में भी मोदी लहर नजर आई। जिसने भाजपा को 2014 की तुलना में अधिक वोट भी दिलाए। यह बात और है कि 17 वीं लोकसभा के चुनाव में अधिक वोट पाने के बाद भी भाजपा की जीत का अंतर कम हुआ है। राजनैतिक पंडितों की माने तों सपा बसपा के गठबंधन के चलते हुए भाजपा की जीत का अंतर घटा है। मोदी की आंधी में भाजपा प्रत्याशी भानु प्रताप वर्मा ने 580534 वोट हासिल कर रिकॉर्ड जीत दर्ज की।

 
विज्ञापन

5 of 10
भाजपा सांसद मुकेश राजपूत
भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत की फर्रुखाबाद सीट से यह ऐतिहासिक जीत है। इस लोकसभा क्षेत्र से कोई भी प्रत्याशी अब तक दो लाख से ज्यादा मतों से नहीं जीता है। उन्होंने पूर्व सांसद दयाराम शाक्य का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब तक सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड उन्हीं के नाम था। इसे मोदी लहर कहें या सुनामी भाजपा को 2014 के मुकाबले में और बेहतर जनमत मिला है। इसी का नतीजा है कि भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत ने फर्रुखाबाद सीट से ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए सबसे बड़ी जीत हासिल की है। इस सीट पर अब तक सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य के पिता व पूर्व सांसद दयाराम शाक्य के नाम था। उन्होंने 1977 के चुनाव में कांग्रेस के अवधेशचंद्र सिंह को रिकॉर्ड 1 लाख 86 हजार 425 वोट से हराया था। मुकेश ने इस चुनाव में इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 2 लाख 21 हजार 702 वोट से जीत दर्ज की है। इस लिहाज से यह अब तक की सबसे बड़ी जीत है।


 
विज्ञापन

6 of 10
सत्यदेव पचौरी (फाइल फोटो)
कानपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी श्रीप्रकाश जायसवाल और भाजपा के सत्यदेव पचौरी में शुरुआत से ही कांटे की टक्कर रही है। आखिर में सत्यदेव पचौरी ने जीत दर्ज करते हुए कांग्रेस के श्रीप्रकाश जायसवाल को बड़े अंतर से हराया। सत्यदेव पचौरी को 4,68,937 वोट मिले। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के श्रीप्रकाश जायसवाल रहे। उन्हें 3,13,033 वोट मिले। सत्यदेव पचौरी ने कुल 1,55,904 वोटो से कांग्रेस के श्रीप्रकाश को करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन

7 of 10
भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले
अकबरपुर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले ढाई लाख से अधिक वोटो के अंतर से विजयी घोषित हुए। उन्हें कुल 5,81,282 वोट मिले। दूसरे स्थान पर सपा बसपा गठबंधन की निशा सचान को 3,06,140 वोट मिले।

 

8 of 10
पुष्पेंद्र सिंह चंदेल - फोटो : गूगल
लोकसभा चुनाव में भाजपा की सुनामी में सारे दल बह गए। कुल पड़े 1089778 मतों में से भाजपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह चंदेल को 575122 मत मिले। उन्होंने 2,48652 मतों के भारी अंतर से बसपा प्रत्याशी दिलीप सिंह को पराजित किया। बसपा को मात्र 326470 वोटों पर संतोष करना पड़ा। 
 

9 of 10
केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति (फाइल फोटो)
फतेहपुर में लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति की प्रचंड जीत से जिले में भाजपाइयों ने जश्न मनाया। जगह-जगह लड्डू बांटे गए। उत्साही युवा ढोल ताशे के साथ बाइकों से शहर की सड़कों पर घूमे। इस दौरान प्रत्याशी के साथ पीएम मोदी के पक्ष में नारे लगाए गए। भाजपा प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति का चुनाव परिणाम घोषित होते ही मतगणना स्थल पर खागा विधायक कृष्णा पासवान की अगुवाई में महिलाओं ने बाजे गाजे के साथ मंगल गीत गाकर सांसद के साथ जश्न मनाया। जीतने की सूचना मिलते ही गणना स्थल गेट पर भाजपाइयों का हुजूम पहुंच गया।
विज्ञापन

10 of 10
डिंपल यादव, सुब्रत पाठक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज लोकसभा सीट पर जैसे-जैसे सुब्रत पाठक और डिंपल के बीच मतों का अंतर बढ़ रहा है वैसे ही सपा के खेमें में हलचल बढ़ती गई। देर रात आए नतीजों से गठबंधन खेमें में गम की लहर दौड़ गई। पिछले कई वर्षों से सपा का गढ़ रहे कन्नौज में भाजपा के सुब्रत पाठक ने अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को करारी शिकस्त दी। हालांकि हार का अंतर करीब पांच हजार मतों का ही रहा लेकिन इस हार से सपा को तगड़ा झटका लगा, वहीं सुब्रत पाठक ने इस जीत के साथ इतिहास लिख दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें