कानपुर के हॉटस्पॉट कुली बाजार में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ने के बावजूद लोग लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं। गली-गली पुलिस की तैनाती का भी कोई खास प्रभाव नहीं दिख रहा है। यहां लोगों की आवाजाही जारी है। शनिवार को रमजान के पहले दिन यहां के लोग और भी बेफिक्र दिखे। सब्जी के कई ठेले तक घूमते मिले।
विज्ञापन
2 of 6
गलियों में उमड़ी भीड़
- फोटो : amar ujala
कोई दवा लेने के नाम पर तो कोई सब्जी के लिए घर से बाहर निकल जा रहा है। जबकि लोगों की मदद के लिए वालंटियर लगाए गए हैं। बड़ा सवाल यह है कि जब कुली बाजार की सभी गलियां सील हैं तो फिर लोग बाहर कैसे निकल रहे हैं? यही हाल रहा तो इस इलाके में कोरोना संक्रमण की चेन टूटने की बजाय बड़ी आबादी को अपनी चपेट में ले लेगी। लॉकडाउन के बावजूद कुली बाजार की गलियों में भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन
3 of 6
परिवार संग घूमे लोग
- फोटो : amar ujala
लोग लगभग सामान्य दिनों की तरह टहल रहे थे। कई जगह तो लोग समूह में खड़े होकर चर्चा करते मिले। एक दूसरे को गले मिलकर बधाइयां भी दीं। यहां कोरोना का कोई खौफ नहीं दिखा। ऐसा लगा कि लॉकडाउन हटा दिया गया है। पुलिसकर्मी भी बैरिकेडिंग के पास खड़े होकर यह सब देखते रहे। गलियों में जाकर लोगों को टोका तक नहीं गया। ऐसे में सब्जी व फल के ठेलों पर लोग आराम से खड़े होकर खरीदारी में जुटे रहे।
4 of 6
घरों से बेवजह निकल रहे लोग
- फोटो : amar ujala
कुली बाजार से बाहर निकलने के अन्य रास्तों से तो कोई नहीं निकल पा रहा है। लेकिन मुख्य रास्ते से आवाजाही नहीं रुक रही है। सुबह 11 बजे यहां कई लोग मिले जो सुबह ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से पूछकर हैलट व मेडिकल स्टोर दवा लेने या एटीएम से रुपये निकालने गए थे। पुलिसकर्मी भी सख्ती बरतने के मूड में नहीं थे।
विज्ञापन
5 of 6
हॉटस्पॉट इलाकों में ऐसे उमड़ रही है भीड़
- फोटो : amar ujala
कुली बाजार के मुख्य रास्ते पर तैनात दरोगा गोपाल आनंद से जब गलियों में ठेलों पर सब्जी बिकने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जिनका पास बना है वे ही गए हैं। कहा कि लोगों की जरूरत तो पूरी ही करनी पडे़ेगी। और जो लोग बाहर निकले थे, वे हमारी गैर मौजूदगी में गए थे।
एफआईआर के बाद भी नहीं मान रहे
लॉकडाउन का उल्लंघन कर कुली बाजार से फेथफुलगंज जाने वाली गर्भवती महिला व उसके पति पर शुक्रवार को एफआईआर दर्ज होने के बाद भी कुली बाजार के तमाम लोगों में कोई डर नहीं है। ये सभी अपने साथ दूसरों को भी खतरे में डाल रहे हैं।