फतेहपुर में लॉकडाउन के दूसरे दिन शहर में पुलिस माइक लेकर घूमी और लोगों को घरों के अंदर रहने की अपील की। इसके बाद भी कई बेपरवाह लोग बेवजह घूमते नजर आए। मजबूरन पुलिस को इन्हें भगाने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। कई लोगों की धरपकड़ की गई।
विज्ञापन
2 of 5
बेवजह बाहर घूमने वालों को विजयीपुर में मुर्गा बनाते हुए पुलिसकर्मी
- फोटो : amar ujala
लोगों के जनजीवन खतरे में डालना, सरकारी आदेश कोरोना वायरस के बचाव के संसाधन का इस्तेमाल न करना। मना करने के बाद भी दुकान खोलकर सामग्री बेचने और संक्रमण उत्पन्न करने के आरोप में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। शहर के ज्वालागंज इलाके में कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने भीड़ जमाकर खड़े लोगों की धरपकड़ की।
विज्ञापन
3 of 5
बाइक सवारों को रोकती पुलिस
- फोटो : amar ujala
पुलिस ने मसवानी मोहल्ले कालिका मंदिर कुटी के पीछे रहने वाले राजेश कुमार, अहमदगंज मोहल्ला निवासी लाला उर्फ सारिक, मसवानी मोहल्ले के जीतू उर्फ अरुण कुमार, अरबपुर मोहल्ले के मोनू गुप्ता, कटरा अब्दुल गनी निवासी महेश कुमार, शांतिनगर निवासी अचल कुमार, छीकन टोला निवासी सरवर, फैजल को पकड़ा।
4 of 5
बाइक सवारों को रोकती पुलिस
- फोटो : amar ujala
आरोपियों को मुचलके पर जमानत दी गई है। उधर, पुलिस ने पनी मोहल्ले के नयाब, इमरान कुरैशी को दुकान खोलकर सामग्री बेचते पकड़ा गया। लोधीगंज के राकेश कुमार को कोल्ड ड्रिंक और चाय बेचते पकड़ा। शहर में सुबह से कोतवाली पुलिस की कोतवाल और एसएसआई कैलाश नाथ की टीम ने भ्रमण कर कार्रवाई की।
शहर के सनगांव, बकंधा, नउवाबाग, कसेरूवा, लोधीगंज, बेरुईहार इलाके में कैंटीन और परचून की दुकान खुली मिली। सूचनाओं पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने लाठी पटक कर लोगों को खदेड़ा। इलाके के लोगों को माइक से एनाउंस कर घरों के अंदर रहने की अपील भी की गई।