देश व उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में प्रधानमंत्री ने देशवासियों से 21 दिनों तक घरों में रहने की अपील की है। लॉकडाउन के चलते स्कूल-कॉलेज, मॉल बंद हैं। लोग अपने घरों में कैद हैं। वहीं तमाम लोग इमरजेंसी का बहाना बनाकर रोड पर निकल रहे हैं, जो समाज के लिए मुसीबत का सबब बन सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
बच्चों ने पुलिस की वर्दी पहन खेल-खेल में कोरोना से बचाव का दिया संदेश
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे में कानपुर व फतेहपुर में बच्चों ने जागरुकता मुहिम शुरू की है। बच्चों ने खेल-खेल में लोगों को घरों में रहने का संदेश दिया। कहा कि घर में रहिये, सुरक्षित रहिए।
विज्ञापन
3 of 5
बच्चों ने पुलिस की वर्दी पहन खेल-खेल में कोरोना से बचाव का दिया संदेश
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में मंधना के रहने वाले एक परिवार के चार बच्चों नमो, श्रेया, रौनक और अंश ने कोरोना नाटक का मंचन किया। जिसमें नमो शुक्ला (5) पुलिस की वर्दी पहने नजर आया।
4 of 5
बच्चों ने पुलिस की वर्दी पहन खेल-खेल में कोरोना से बचाव का दिया संदेश
- फोटो : अमर उजाला
नमो ने घर के बाहर घूम रहे तीन बच्चों को पकड़कर नियमों का उल्लंघन करने पर माफी मांगने को कहा और लॉकडाउन के चलते घर में ही कैद रहने का संदेश दिया। साथ ही कहा कि कोरोना से बचना है तो घर में ही रहना।
बच्चों ने पुलिस की वर्दी पहन खेल-खेल में कोरोना से बचाव का दिया संदेश
- फोटो : अमर उजाला
वहीं फतेहपुर में दो बच्चों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो में एक बच्चा पुलिस की वर्दी में लोगों से घर के अंदर जाने की बात कह रहा है। साथ ही कोरोना संक्रमण से बचाव की लोगों को नसीहत दे रहा है और प्रधानमंत्री की अपील पर ध्यान न देने पर लोगों फटकार लगा रहा है। यह वीडियो जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।