फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर समेत आसपास के जिलों में सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां, बाजार में दिखी खरीदारों की भीड़

Mon, 30 Mar 2020 11:04 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 9
लॉकडाउन का छठा दिन - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस से लगातार भारत में संक्रमण फैल रहा है। ऐसे में लॉकडाउन के छठे दिन कानपुर सहित आसपास के जिलों उन्नाव, औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, हरदोई, महोबा, बांदा, हमीरपुर, उरई में सुबह से ही बाजार में भी भीड़ दिखी। लोग सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते दिखे।
विज्ञापन

2 of 9
बैंक के बाहर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के मंधना में सब्जी की ठेलिया पर लोग भीड़ लगाकर खरीदारी करते दिखे। किदवई नगर में मेन सड़क पर सब्जी मंडी लगी। यहां लगी भीड़ सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाती दिखी। बैंक ऑफ बड़ौदा पी रोड में ग्राहकों की लंबी लाइन लगी रही। यहां भी सोशल डिस्टेंस का ख्याल नहीं रखा गया।
विज्ञापन

3 of 9
लॉकडाउन का छठा दिन - फोटो : अमर उजाला
कल्याणपुर पनकी रोड स्थित फल एवं सब्जी बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ी। सामाजिक दूरी का यहां ध्यान नहीं रखा गया। कई क्षेत्रों में भीड़ देखकर पहुंची पुलिस ने लोगों से दूरी रखने के लिए कहा। फिर भी लोग नहीं माने। बेकनगंज बाबा चौराहे पर सड़कों पर चौपहिया वाहन खड़े नजर आए। 

4 of 9
सब्जी मंडी में लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद जिले के फतेहगढ़ सब्जी मंडी में भीड़ होने से प्रशासन ने स्थान बदल दिया है। आज सब्जी मंडी फतेहगढ़ मिलेट्री चौराहे पर लगवाई गई। सब्जी वालों को दूर दूर बैठाया गया। अमर उजाला ने सोमवार (आज) के ही अंक में सब्जी मंडी में जगह कम होने, भीड़ होने पर क्वारन्टीन प्रोटोकाल ध्वस्त होने का समाचार प्रकाशित किया है। इसी को संज्ञान लेकर जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने स्थान बदलने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

5 of 9
जरूरतमंदों को खाना वितरित करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट जिले में लॉकडाउन के छठे दिन सड़कों पर सन्नाटा दिखाई दिया। वहीं बाहर से आये तीर्थयात्रियों को पुलिसकर्मी भोजन के पैकेट देते दिखाई दिए।

 
विज्ञापन

6 of 9
मेडिकल स्टोर के बाहर लाइन लगी - फोटो : अमर उजाला
वहीं फर्रुखाबाद जिले में दवा लेने के लिए मेडिकल स्टोर के बाहर लाइन लगी दिखाई दी। यहां लोगों ने सामाजिक दूरी का ध्यान रखा।
विज्ञापन

7 of 9
घर आ रहे लोग - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर जिले में बाहरी प्रांतों से आने वाले लोगों का सिलसिला जारी है। कानपुर की ओर से आने वाले ज्यादातर वाहनों को यमुना पुल के उस पार पुलिस रोक रही है। लोग पैदल ही शहर में घुस रहे हैं। रोडवेज बसें भी दिल्ली से लोगों को लेकर आ रही हैं। उधर गांवों में बाहरी लोगों के आने से ग्रामीणों में हलचल तेज है। प्रधान ग्रामीणों को जागरूक कर रहे हैं, वही डीपीआरओ ने ग्राम पंचायतों को आदेश जारी कर गांव के पंचायत भवनों, स्कूलों में बाहर से आने वाले लोगों को रखने के इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।

8 of 9
बाहर से आने वालों को किया जा रहा क्वारंटीन - फोटो : ANI
इटावा जिले में लोग बड़ी संख्या में लौट रहे थे, ऐसे में सभी की जांच किसने की है यह निर्धारित करना मुश्किल हो गया था। इसे ध्यान में रखकर जिलाधिकारी जेबी सिंह ने सभी ग्राम प्रधानों से 
बाहर से आने वाले लोगों की सूची मांगी। इसके बाद सभी को क्वारंटीन किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि जांच में यदि कोई भी कोरोना संदिग्ध नहीं मिला तो उन्हें घर भेज दिया जाएगा।
 
विज्ञापन

9 of 9
चित्रकूट में फंसे साधु - फोटो : अमर उजाला
84 कोसी यात्रा में शामिल होने आए इटावा जिले के कई साधु लॉकडाउन होने के कारण चित्रकूट में फंसे हैं। उनके भोजन का इंतजाम आज नगर पालिका परिषद ने किया है। सभी साधुओं ने प्रशासन से गंतव्य तक पहुंचाने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें