फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन का आठवां दिन: बाजारों में उमड़ी भीड़, देखें कानपुर सहित आसपास के जिलों का हाल

Wed, 01 Apr 2020 10:16 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 10
लॉकडाउन का आठवां दिन - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के आठवें दिन कानपुर सहित आसपास के जिलों उन्नाव, औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, हरदोई, महोबा, बांदा, हमीरपुर, उरई में सुबह से ही बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ रही। राशन की दुकानों, सब्जी मंडी और पूजन सामग्री की दुकानों पर लोग खरीदारी करते हुए नजर आए। नवरात्रि की अष्टमी के चलते भक्त मंदिरों में माता के दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिरों के पट बंद होने के चलते बाहर से भी भक्तों ने माता के जयकारे लगाए।
विज्ञापन

2 of 10
लॉकडाउन का आठवां दिन - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए बर्रा में राशन बांटा। वहीं दबौली क्षेत्र में दुकानों में पूजा-पाठ का सामान खरीदने के लिए भीड़ उमड़ी। इस दौरान सामाजिक दूरी का ख्याल नहीं रखा गया।
विज्ञापन

3 of 10
मंदिर के बाहर लगी भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
काली मठिया मंदिर के बाहर भक्तों की भीड़ उमड़ी। लॉकडाउन के चलते सभी मंदिरों के पट बंद हैं। यहां भक्त मंदिर के बाहर से ही माता के दर्शन करते नजर आए। 

4 of 10
राशन की दुकान के बाहर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के नौबस्ता क्षेत्र में आज खास बात यह रही कि जिस स्थान पर सब्जी मंडी पहले लगती थी, उसे बंद कराकर स्थानीय थाना पुलिस ने एसजे स्कूल के सामने एक बड़े से मैदान में सब्जी मंडी लगवाई। यहां पर सब्जी विक्रेताओं के बीच कम से कम दो मीटर की दूरी रखी गई। ताकि लोग एक दूसरे से सट कर खरीदारी ना कर सकें।
विज्ञापन

5 of 10
लॉकडाउन का आठवां दिन - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद जिले में सुबह से ही सड़कों पर खासी चहल पहल रही। मोहल्ला भीकमपुरा में राशन की दुकान पर भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

6 of 10
लॉकडाउन का आठवां दिन - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट जिले में लॉकडाउन का ग्रामीण क्षेत्रों में असर दिखा। शहरी क्षेत्र में सुबह सब्जी, दूध लेने के लिए लोग निकले इसके बाद सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। अधिकारियों ने बाहरी जिलों से आए लोगों के लिए बनाए गए अस्थाई होम क्वारंटीन स्थलों पर जाकर उनका हालचाल जाना है। इनका स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जा रहा है। जिले की सीमा पर पुलिस व स्वास्थ्य टीम तैनात है।
विज्ञापन

7 of 10
सब्जी खरीदते लोग - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात में लॉकडाउन के आठवें दिन भी सब्जी की दुकानों में खरीददारी कर रहे लोग सोशल डिस्टेंस को नहीं अपना रहे। हालांकि पुलिस लोगों से दूरी बनाने और घर पर ही रहने की अपील कर रही है। सख्ती के बावजूद लोगों का सीमा पर पैदल आवागमन जारी है।

8 of 10
निरीक्षण करते डीएम व एसपी - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात की सीमा पर रायपुर में डीएम, एसपी ने बैरियर का निरीक्षण किया। प्रत्येक वाहनों के पास चेक कर देहात की सीमा में प्रवेश दिया गया। जिन वाहनों के पास नहीं थे उन्हें नगर वापस किया।

9 of 10
आम दिनों की तरह दिखी चहल-पहल - फोटो : अमर उजाला
औरैया जिले में सड़कों पर सुबह से पुलिस नदारद दिखी। यहां आम दिनों की तरह चहल-पहल दिखाई दी। वहीं सरकारी राशन की दुकानों पर सोशल डिस्टेंस का खुलेआम मजाक उड़ा। निर्देशों के बाद भी लाइन में खड़े लोगों ने सोशल डिस्टेंस का ध्यान नहीं रखा।
विज्ञापन

10 of 10
घर वापस लौट रहा युवाओं का जत्था - फोटो : अमर उजाला
कंप्लीट लॉकडाउन की परवाह न करते हुए युवाओं का जत्था पानीपत (हरियाणा) से घर वापस लौट रहा है। बताया कि 23 मार्च को पानीपत से रवाना हुए थे। रास्ते मे किसी वाहन ने लिफ्ट दी तो सवार हो गए। जहां उतार दिया तो फिर पैदल आगे को बढ़ लिए। ये सभी छह युवक छतरपुर (मध्यप्रदेश) के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें