सोशल मीडिया में वायरल कोरोना मरीज के तड़पने का दावा करने वाले वीडियो मामले में हैलट प्रशासन ने मंगलवार को स्वरूपनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने प्रमुख अधीक्षक की तहरीर पर अपराध प्रबंधन अधिनियम, समाज में भय फैलाने और धारा 144 के उल्लंघन की धारा में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
2 of 5
कोरोना मरीज बता वीडियो वायरल करने पर एफआईआर, ये सच आया सामने
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि इसमें आईटी एक्ट नहीं लगाया गया है। हैलट परिसर का एक वीडियो सोमवार को तेजी से वायरल हुआ था। इसे फ्लू ओपीडी के बाहर बनाया गया था। इसमें एक युवक जमीन पर तड़पते हुए चीख रहा था और परिवार के लोग उसको पकड़ने में जुटे थे।
विज्ञापन
3 of 5
कोरोना मरीज बता वीडियो वायरल करने पर एफआईआर, ये सच आया सामने
- फोटो : अमर उजाला
इस वीडियो के साथ लिखा गया था कि युवक कोरोना का मरीज है। यह तड़पता रहा लेकिन डॉक्टरों ने उसे हाथ नहीं लगाया। कुछ ही देर में यह वीडियो देश भर में वायरल हो गया। सीएम ने इस मामले का संज्ञान लिया और जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
4 of 5
कोरोना मरीज बता वीडियो वायरल करने पर एफआईआर, ये सच आया सामने
- फोटो : अमर उजाला
स्वरूप नगर इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि हैलट के प्रमुख अधीक्षक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच में पाया गया है कि वीडियो में दिखने वाला युवक मिर्गी का मरीज है। इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया। इंस्पेक्टर के मुताबिक साइबर सेल की मदद से जांच की जा रही है।
कोरोना मरीज बता वीडियो वायरल करने पर एफआईआर, ये सच आया सामने
- फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी फुटेज जुटा रही पुलिस
पुलिस को हैलट प्रशासन व अन्य सूत्रों से वीडियो बनाने वाले शख्स के बारे में जानकारी मिली है। पुलिस इस तथ्य को और पुख्ता करने में लगी है। इसलिए वह हैलट परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज जुटा रही है। इससे साफ हो जाएगा कि वीडियो किसने बनाया।