फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूखों को निवाला, बीमार को दवाएं, गर्भवती को पहुंचाया अस्पताल, लॉकडाउन में पुलिस हर संभव मदद में जुटी

Fri, 27 Mar 2020 06:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
लॉकडाउन में पुलिस हर संभव मदद में जुटी - फोटो : अमर उजाला
कानपुर साहित आसपास के जिलाें में लॉकडाउन के बाद से पुलिस आम लोगों की मदद में जुटी है। घरों तक सब्जी, दवाएं पहुंचाने से लेकर जरूरतमंदों को खाना तक खिला रही है। बीमार लोगों को एक सूचना पर अस्पताल पहुंचाना प्राथमिकता में है। बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। शुक्रवार को भी पुलिस ने अपना यह सराहनीय कार्य जारी रखा। फजलगंज पुलिस ने करीब 300 लोगों को खाना खिलाया। 

 
विज्ञापन

2 of 6
गर्भवती को पहुंचाया अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
गर्भवती को पहुंचाया अस्पताल 
पनकी के इस्पात नगर में हरिकरण पत्नी ऊषा के साथ रहते हैं। शुक्रवार दोपहर ऊषा को प्रसव पीड़ा होने लगी।  लॉकडाउन की वजह से अस्पताल ले जाना मुश्किल था। ऐसे में उन्होंने पनकी पुलिस को फोन कर मदद मांगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय निवासी आदिल की कार से ऊषा को एक निजी अस्पताल भिजवाया। 

 
विज्ञापन

3 of 6
एक फोन पर पहुंच रहा खाना - फोटो : अमर उजाला
घर-घर पहुंचा रहे सब्जी-राशन
आलाधिकारियों के निर्देश पर प्रत्येक थानेदार ने अपने-अपने क्षेत्र में सब्जी व राशन दुकानदारों से संपर्क कर टीमें बनाई हैं। निगरानी की जिम्मेदारी सीओ को सौंपी गई है। घाटमपुर सीओ रवि कुमार सिंह ने क्षेत्र में 50 से अधिक सब्जी के ठेले गली-गली भेजे। वहीं कलक्टरगंज में इंस्पेक्टर देवेंद्र विक्रम सिंह ने 45, महाराजपुर एसओ राघवेंद्र ने तीस से अधिक ठेले भेजे। अन्य थानेदार भी यह सुविधा पहुंचाने में लगे रहे। ताकि लोगों को घरों से बाहर न निकलना पड़े। 

 

4 of 6
घरों में पहुंचा रही सब्जी - फोटो : अमर उजाला
बुजुर्ग को दीं दवाएं 
पनकी एसओ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पनकी बी ब्लॉक निवासी आरबीएस कौशल ने फोन कर जानकारी दी कि उनके घर पर कोई नहीं। वह बीमार हैं और उन्हें दवाइयों की सख्त आवश्यकता है। इस पर पनकी पुलिस ने कुछ ही देर में उनको दवाएं उपलब्ध करा दीं। 
   
 
विज्ञापन

5 of 6
खाना देने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मां-बेटी को थाने की मेस से खिलाया खाना 
सीसामऊ थाना क्षेत्र में जवाहर नगर स्थित एक मंदिर में मां-बेटी रहती हैं। वह घर-घर जाकर साफ-सफाई का काम करती हैं। पिछले दस दिनों से उनको काम नहीं मिला है। दरोगा कृपाशंकर मिश्रा ने शुक्रवार को मंदिर के पास दोनों को देखा। पूछा तो उन्होंने बताया कि वे कई दिनों से भूखे हैं। इसके बाद पुलिस ने दोनों मां-बेटी को थाने की मेस से खाना खिलाया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बुजुर्ग दंपति को दवा कराई उपलब्ध - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के लोगों की मदद की 
फजलगंज थाना क्षेत्र में मध्य प्रदेश के मजदूर रहते हैं। इनमें तीन महिलाएं व एक पुरुष है। काम न मिलने से ये कई दिनों से भूखे थे। शुक्रवार को सभी थाने पहुंचे। इस पर फजलगंज इंस्पेक्टर अमित कुमार तोमर ने इनको खाना खिलाया। फजलगंज पुलिस ने हर दिन तीन सौ गरीब, मजदूर, असहायों को भोजन कराने की व्यवस्था शुरू की है। शुक्रवार को एसपी साउथ ने इसका उद्घाटन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें