फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में एक और जमाती कोरोना पॉजिटिव, अब तक तब्लीगी जमात के सात लाेगों में हुई संक्रमण की पुष्टि

Sun, 05 Apr 2020 06:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
रामा मेडिकल कॉलेज के क्वारंटीन हाउस से निकालकर सीएचसी सरसौल में भर्ती किया गया - फोटो : amar ujala
कानपुर में तब्लीगी जमात के एक और सदस्य की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। रविवार सुबह रिपोर्ट आते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना पॉजिटिव जमाती को रामा मेडिकल अस्पताल के क्वारंटीन हाउस से निकालकर सीएचसी सरसौल में भर्ती करा दिया।

 
विज्ञापन

2 of 5
हैलट में संक्रमण विभाग की ओर जाते डॉक्टर - फोटो : amar ujala
इसके पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए छह जमाती हैलट के कोरोना वार्ड में भर्ती हैं। इस तरह तब्लीगी जमात के कुल सात सदस्य पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। वहीं कर्नलगंज के रहने वाले एक कोरोना संदिग्ध को हैलट में भर्ती कराकर सैंपल लिया गया है। रविवार को जिस जमाती की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, वह मेरठ का बताया जा रहा है।

 
विज्ञापन

3 of 5
डॉक्टरों से अभद्रता कर रहे हैं जमाती - फोटो : amar ujala
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. आरती लालचंदानी ने कोरोना पॉजिटिव जमातियों की शिकायत की थी। इसी के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने इस जमाती को हैलट में भर्ती नहीं किया है। डॉ. लालचंदानी ने जमातियों पर थूकने का आरोप लगाया था।

 

4 of 5
आइसोलेशन वार्ड के बाहर बैठे डॉक्टर - फोटो : amar ujala
स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस रामा मेडिकल कॉलेज से उसे लेकर सीधे सीएचसी सरसौल-1 गई। सीएचसी में कोरोना के रोगी रखे जाने की शासन ने भी अनुमति दे दी थी। 33 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव जमाती के बारे में बताया जा रहा है कि वह मछरिया में ठहरा हुआ था। इसके अलावा जमात में अन्य इलाकों में भी गश्त की हैै। अब तक 50 जमातियों से अधिक सैंपल भेजे जा चुके हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हैलट में पसरा सन्नाटा - फोटो : amar ujala
जमाती ने कमरा बंद कर फोन पर बात की
रामा मेडिकल कॉलेज, मंधना के क्वारंटीन हाउस से जब जमाती को सीएचसी सरसौल ले जाया गया तो उसने वहां पहुंचकर लोगों को सताया। किसी की बात नहीं मानी। खुद को कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद फोन पर किसी से बात की। शिकायत की जा रही है कि रोगी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें