कानपुर में कोरोना का प्रभाव खत्म करने के लिए हुए जनता कर्फ्यू की सफलता के बाद लॉकडाउन की व्यवस्था पहले ही दिन सोमवार को धराशाई हो गई। लोग आम दिनों की तरह सड़कों पर निकले। पुलिस ने बेफिक्र लोगों के खिलाफ सख्त रुख भी अपनाया। पुलिस ने 95 एफआईआर दर्ज कर 465 लोगों को गिरफ्तार किया। 388 लोगों को चेतावनी देकर छोड़ा।