फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: लॉकडाउन तोड़ने पर पुलिस ने अपनाया सख्त रवैया, 215 एफआईआर, 1114 गिरफ्तार

Thu, 26 Mar 2020 12:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
कानपुर में पुलिस ने उल्लंघन करने वालों को सिखाया सबक - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस के चलते कानपुर के लॉकडाउन होने के बाद भी निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस का डंडा चला। जिले भर में पुलिस ने अब तक 215 एफआईआर दर्ज कर 1114 लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

2 of 5
लॉकडाउन तोड़ने पर पुलिस ने अपनाया सख्त रवैया  - फोटो : अमर उजाला
साथ ही 4899 वाहनों का चालान किया है। 151 वाहनों को सीज किया गया है। यही नहीं हजारों लोगों को चेतावनी देकर पुलिस ने छोड़ दिया है। प्रधानमंत्री के आदेश के बाद 14 अप्रैल तक घर में ही रहने पर जोर दिया जा रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
कानपुर में पुलिस ने उल्लंघन करने वालों को सिखाया सबक - फोटो : अमर उजाला
सरकार के निर्देशों को न मानकर बेवजह सड़कों पर निकलने पर ये कार्रवाई जारी रहेगी। डीआईजी अनंत देव ने बताया कि शासन से सख्त निर्देश हैं कि लॉकडाउन में कोई भी व्यक्ति घर से नहीं निकले।

4 of 5
लॉकडाउन तोड़ने पर पुलिस ने अपनाया सख्त रवैया  - फोटो : अमर उजाला
इस धारा में होगी कार्रवाई 
एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि 188 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई की गई है। इसमें सभी पर आईपीसी की धारा 271 यानी सरकार के निर्देशों का उल्लंघन करने में केस दर्ज किया गया। इसके तहत छह महीने की सजा का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लॉकडाउन तोड़ने पर पुलिस ने अपनाया सख्त रवैया  - फोटो : अमर उजाला
बैरियर व नाकाबंदी की संख्या -146
चैक किये गये वाहनों की संख्या -15,025
चालान किये गये वाहनों की संख्या - 4899
सीज किये गये वाहनों की संख्या - 151
वसूली गयी धनराशि (शमन शुल्क) - 1,05,700 रुपये
धारा-144 सीआरपीसी के उल्लंघन में कुल पंजीकृत अभियोग -215 
कुल अभियुक्त - 1114
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें