हैलो...पुलिस कंट्रोल रूम। मैं और मेरे बच्चे दो दिनों से भूखे हैं। घर पर खाने को कुछ भी नहीं है। यहां तक कि कुछ खरीदने को पैसे भी नहीं हैं। ऐसा रहा तो जीना मुश्किल हो जाएगा। 112 कंट्रोल में जब ये सूचना मिली तो पुलिस तुरंत हरकत में आई।
विज्ञापन
2 of 5
पुलिस ने भी सब्जी व राशन वितरित कराया
- फोटो : amar ujala
पनकी थाने की पीआरवी नंबर 0409 के पुलिसकर्मी पनकी के गंभीरपुर गांव पहुंचे। परिवार वालों से मिले। सब्जी, राशन और दूध उपलब्ध कराया। उसके बाद कुछ नकद पैसे देकर मदद भी की। साथ ही आश्वासन दिया कि अगर दोबारा जरूरत पड़े तो बेफिक्र होकर कॉल कर लेना। पुलिस प्रशासन आपके साथ है। यह सुनकर पूरा परिवार आश्वस्त हुआ।
विज्ञापन
3 of 5
कई थाना क्षेत्रों की पुलिस ने भी गरीबों को सब्जी व राशन वितरित कराया
- फोटो : amar ujala
साहब फैक्ट्रियां बंद हैं, काम नहीं मिल रहा जिस परिवार की पुलिस ने मदद की उसके मुखिया ने बताया कि जब महामारी का प्रकोप बढ़ा तो फैक्ट्रियां बंद हो गईं। वह फैक्ट्रियों में मजदूरी कर गुजर बसर करते हैं। लिहाजा काम ठप हो गया। जो जमा पूंजी थी वो सप्ताह भर में खत्म हो गई। अब एक-एक पहर की रोटी मिलना मुश्किल हो गया है।
4 of 5
कई थाना क्षेत्रों की पुलिस ने भी गरीबों को सब्जी व राशन वितरित कराया
- फोटो : amar ujala
मजदूरों को बांटे फल और राशन
बर्रा इंस्पेक्टर रणजीत राय ने बुधवार को क्षेत्र के गरीब मजदूरों आदि को फल वितरित किये। कुछ को सब्जियां भी खरीदकर दीं। उधर सीसामऊ सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने अपने सर्किल यानी तीन थाना क्षेत्रों में राशन, सब्जी और दूध वितरित किया। साथ ही उन्होंने फूड के पैकेट भी बंटवाएं। उन्होंने बताया कि जितना संभव होगा वह इस तरह से हर रोज लोगों की मदद करते रहेंगे।
पुलिस ने मदद भी की और सबक भी सिखाया
- फोटो : amar ujala
पुलिस हर संभव मदद करने में लगी है। कोई भी व्यक्ति अगर किसी समस्या से परेशान है तो 112 नंबर पर कॉल कर सकता है। वहीं अन्य जो प्रशासन स्तर पर जो कंट्रोल रूम के नंबर जारी किये गए उन पर भी संपर्क किया जा सकता है।
मोहित अग्रवाल, आईजी