फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम का उद्बोधनः 'नेता मौजूद जनता गायब', अधिकारियों के फूले हाथपांव, राममंदिर पर मंत्री का जवाब

Sat, 03 Nov 2018 08:48 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
प्रधानमंत्री का उद्बोधन - फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव जिले में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम (एमएसएमई) उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए आयोजित सहयोग एवं संपर्क कार्यक्रम में जिला और बैंक प्रशासन भीड़ को पंडाल पर रोकने में नाकाम रहा। प्रधानमंत्री के नई दिल्ली से दिखाए गए उद्बोधन के सीधा प्रसारण को देखने के लिए कार्यक्रमस्थल पर लोग ही नहीं रहे। मैदान में पड़ी कुर्सियां खाली रहीं। बड़ी बात यह रही कि कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री से लेकर विधानसभा अध्यक्ष, जिले के विधायक और डीएम, एसपी जैसे बड़े अफसर मौजूद रहे।

 
विज्ञापन

2 of 5
प्रधानमंत्री का उद्बोधन - फोटो : अमर उजाला
बैंक आफ इंडिया की ओर से जीआईसी मैदान में आयोजित सहयोग एवं संपर्क कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय साध्वी निरंजन ज्योति ने शिरकत की। शाम 4 बजे से नई दिल्ली के विज्ञानभवन में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया जाना था। पीएम के उद्बोधन से पहले ही साध्वी निरंजन ने अपना भाषण समाप्त कर दिया। इसके बाद लंच पैकेट का वितरण होते ही पंडाल में मौजूद महिला-पुरुष कुर्सियां छोड़ने लगे। यह देख मंच पर मौजूद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के हाथपांव फूल गए। डीएम देवेंद्र कुमार पांडेय और एसपी हरीश कुमार अपने मातहतों के साथ मुख्य गेट पर पहुंच गए। एसडीएम सदर पूजा अग्निहोत्री महिलाओं को पकड़-पकड़कर कुर्सियों पर बैठाने लगी, लेकिन महिलाएं और पुरुष किनारे से बल्लियां फांदकर निकल गए।

 
विज्ञापन

3 of 5
प्रधानमंत्री का उद्बोधन - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री का भाषण शुरू होने से पहले ही जब महिलाएं कुर्सियां छोड़कर गेट की तरफ बढ़ने लगी तो खुद डीएम उन्हें वापस लौटाने के लिए मंच के नीचे उतर आए। एक महिला से उन्होंने कहा कि अभी कार्यक्रम खत्म नहीं हुआ है। आधे घंटे और रुको तो उसने तपाक से जवाब दिया, शाम हो गई है। दूर से आई हूं। क्या रात में घर जाऊंगी।


 

4 of 5
प्रधानमंत्री का उद्बोधन
नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने कई शहरों के नाम और उनके उत्पादों का नाम लिया लेकिन उन्नाव का उल्लेख नहीं किया। पीएम ने कहा कि कितने शहरों की पहचान वहां के लघु उद्योगों की वजह से ही है। यहां गौरतलब बात यह है कि केंद्र सरकार ने एक जनपद, एक उत्पाद में यूपी के जिन नौ शहरों को शामिल किया है, उनमें उन्नाव भी एक है। यहां का जरी-जरदोजी ओडीओपी में शामिल है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रधानमंत्री का उद्बोधन - फोटो : अमर उजाला
मंदिर निर्माण के सवाल पर राज्यमंत्री ने दिया गोलमोल जवाब
कार्यक्रम के समापन के दौरान मीडिया ने राज्यमंत्री से महिलाओं के न रुकने के बारे में सवाल किया तो उन्होंने रात का कार्यक्रम होने की बात कहकर बचाव किया। राममंदिर का निर्माण सरकार कराएगी या कोर्ट के सवाल पर निरंजन ज्योति ने गोलमोल जवाब दिया। कहा कि मंदिर तो बनेगा क्योंकि वह भगवान राम का जन्मस्थान है। इसी बीच अध्यक्ष ने उनका बचाव करते हुए कहा कि वह हमारी अतिथि हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें