रंग-बिरंगी लाइटों से सजे लॉन में पारंपरिक परिधानों में डांडिया खेलते कनपुरियों का उत्साह देखते ही बना। मौका था कानपुर मोतीझील स्थित लाजपत भवन लॉन में अमर उजाला-नमस्ते इंडिया देशी घी की ओर से आयोजित महाडांडिया उत्सव का। यहां पर बॉलीवुड सिंगर दीपाली साठे और गुतांस कौर ने सुरों का ऐसा समा बांधा की गुलाबी ठंड में रात गुलाब सी खिल उठी। वहीं, डीजे विकास ने अपनी धुनों पर हर किसी को ठुमकने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
2 of 11
महाडांडिया
- फोटो : अमर उजाला
महाडांडिया की शुरुआत मुख्य अतिथि सीडीओ अक्षय त्रिपाठी, आईएएस शशांक चौधरी, तिरंगा ग्रुप के मालिक नरेंद्र शर्मा, अपोलो इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के चेयरमैन अंशुमान बुधौलिया, रामा यूनिवर्सिटी के पीआरओ प्रणव सिंह और नंदरानी ग्रुप के डायरेक्टर राहुल सलोनिया ने दीप जलाकर की।
विज्ञापन
3 of 11
महाडांडिया
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद डीजे विकास ने जोशीली धुनों पर शहरियों को डांडिया चटकाने के लिए मजबूर कर दिया। विकास के बाद स्टेज पर एंट्री हुई बॉलीवुड सिंगर दीपाली साठे की। उनको देखते ही मानो लोगों का जोश दोगुना हो गया हो। सभी ने दीपाली का स्वागत तालियों की गड़गड़ाहट से किया।
4 of 11
महाडांडिया
- फोटो : अमर उजाला
अभिवादन स्वीकारते हुए दीपाली ने महाडांडिया को आगे बढ़ाया और लोगों से जमकर डांडिया खेलने के लिए कहा। चांद आया जमीं पर, आज गरबे की रात है... चोगाड़ा तारा, रंगीला तारा... हंसता हुआ नूरानी चेहरा... ढोली तारो ढोल बाजे.. जैसे तड़कते-भड़कते बॉलीवुड गीतों पर दीपाली ने लोगों को खूब झुमाया।
विज्ञापन
5 of 11
महाडांडिया
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद स्टेज पर आईं वॉयस किड्स ऑफ इंडिया की फाइनलिस्ट गुंतास कौर। उन्होंने ढोलीड़ा ढोलीढ़ा तारा छबीला तारा रंगीला, नगाड़े संग ढोल बाजे, मैं घनी बावरी हो गई... जैसे कई गीत गाए, जिन पर कनपुरिये जमकर थिरके।
विज्ञापन
6 of 11
महाडांडिया
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद एक बार फिर दीपाली साठे और डीजे विकास की स्टेज पर एंट्री हुई, जिनके गानों और धुनों पर देररात तक लोग डांडिया की मस्ती में डूबे रहे।
विज्ञापन
7 of 11
महाडांडिया
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान 92.7 बिग एफएम के आरजे कशिक और एंकर चारू डोगरा भी लोगों में उत्साह भरती रहीं। गया प्रसाद लॉ कॉलेज के डायरेक्टर राजीव द्विवेदी ने बेस्ट ड्रेस्ड फीमेल वर्षा जैन को पुरस्कृत किया।
8 of 11
महाडांडिया
महाडांडिया का मुख्य प्रायोजक नमस्ते इंडिया देशी घी है। सह प्रायोजकों में राजरतन, तिरंगा अगरबत्ती, बावर्ची, अशोक मसाले, मोहनी चाय, नाइन सैनेटरी नैपकिन, कपिला ग्रुप, बी-गैप कैप्सूल, नंदरानी ग्रुप, कैनरी लंदन, पीएसआईटी, एलन हाउस, रामा यूनिवर्सिटी, सीएमएस इंस्टीट्यूट, अपोलो इंस्टीट्यूट, एक्सिस ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, ड्रीम होम्स, सीयूजीएल, हॉस्पिटेलिटी पार्टनर डीएनजी होटल ग्रांड समेत करीब 70 अन्य प्रायोजक शामिल हैं।
9 of 11
महाडांडिया
- फोटो : अमर उजाला
मधुर गीत और अच्छे लोगों के साथ डांडिया खलने का आनंद ही अलग है। शानदार कार्यक्रम, जानदार लोग।
10 of 11
महाडांडिया
- फोटो : अमर उजाला
पहली बार ऐसे आयोजन में आने का मौका मिला। काफी अच्छा लगा, खूब मस्ती की। अमर उजाला का शुक्रिया।