जिस बेटे को पाल पोस कर इस लिए बड़ा किया था कि वह आगे चलकर परिवार और देश का नाम रोशन करेगा। लेकिन वही बेटा देश का दुश्मन बन बैठा। अपने ही देश को तबाह करने के लिए उसने साजिशें शुरू कर दीं। आज उसी बेटे का बाप लोगों से ये कहता फिर रहा है कि जो देश का दुश्मन है वो मेरा बेटा कभी नहीं हो सकता। लखनऊ के ठाकुरगंज में मारा गया आतंकी समूह का सदस्य सैफुल्ला के पिता सरताज ने मीडिया काे बयान दिया कि जाे देश का नहीं हाे सकता वाे मेरा बेटा क्या हाेगा? उन्होंने सैफुल्ला का शरीर लेने अाैर उसका अंतिम संस्कार करने से भी साफ मना कर दिया था।
ये हैं सरताज की 10 बातें जो मां-बाप को सिखा रहीं सबक...
विज्ञापन
सैफुल्ला के पिता सरताज की ये 10 बातें सिखा रहीं सबक
2 of 11
सरताज
कानपुर के जाजमऊ में रहने वाले सरताज का कहना है कि आतंक का कोई मजहब नहीं होता। ये बच्चे क्या जानें कि देश की आजादी में हमारे पुरखों ने क्या कुर्बानियां दी हैं। ये उन्हें सिखाना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
सैफुल्ला के पिता सरताज की ये 10 बातें सिखा रहीं सबक
3 of 11
सरताज
सरताज ने कहा कि आज जरूरत है कि माता-पिता अपने बच्चों पर सख्त नजर रखें। खासतौर पर देखें कि वह किसके संपर्क में है, किससे बात कर रहे हैं।
सैफुल्ला के पिता सरताज की ये 10 बातें सिखा रहीं सबक
4 of 11
सरताज
सरताज के मुताबिक धर्म मजहब छोड़कर सबको आतंक के खिलाफ खड़ा होना होगा। कोई अपना भी इसमें शामिल पाया जाए तो उसके खिलाफ भी लड़ें।
विज्ञापन
सैफुल्ला के पिता सरताज की ये 10 बातें सिखा रहीं सबक
5 of 11
सरताज
बाप होने के नाते कौन पिता नहीं चाहेगा कि वह अनहोनी होने पर अपने बेटे का अंतिम संस्कार भी न करे। लेकिन मेरे घर में आतंकवादी के लिए कोई स्थान नहीं है। पूरा परिवार मेरे इस फैसले के साथ है।
विज्ञापन
सैफुल्ला के पिता सरताज की ये 10 बातें सिखा रहीं सबक
6 of 11
सरताज
मेरा बेटा न तो पढ़ाई करता था न ही कोई काम धंधा। इसलिए उसे डांट पीटकर ढाई महीने पहले घर से निकाल दिया था। घर छोड़ने के बाद वह मुंबई चला गया और वहीं किसी के बहकावे में आ गया।
विज्ञापन
सैफुल्ला के पिता सरताज की ये 10 बातें सिखा रहीं सबक
7 of 11
सरताज
सरताज ने कहा कि मैं और मेरा बड़ा बेटा खालिद एक चमड़े की फैक्ट्री में काम करते हैं। दूसरे नंबर का बेटा वालिद चाय बेचता है। हमारा पूरा परिवार मेहनत करके अपना पेट पालता है।
सैफुल्ला के पिता सरताज की ये 10 बातें सिखा रहीं सबक
8 of 11
सरताज
बेटे को देशद्रोही कहने के सवाल पर सरताज ने कहा कि अगर मेरा मालिक और बाकी लोग मुझे आतंकवादी का बाप कहेंगे और काम नहीं देंगे तो मैं क्या करूंगा? कहां जाऊंगा? हम किस-किस को जवाब देंगे।
सैफुल्ला के पिता सरताज की ये 10 बातें सिखा रहीं सबक
9 of 11
सरताज
सरताज ने कहा कि पता नहीं क्या हुआ? कहां से उसके दिमाग में यह सब घर कर गया? सारी गड़बड़ दो-ढाई महीने में हुई है। हमें उतना ही पता है, जो बताया गया।
सैफुल्ला के पिता सरताज की ये 10 बातें सिखा रहीं सबक
10 of 11
सरताज
मौत से एक दिन पहले उसका फोन आया था। कह रहा था कि मेरा वीजा बन गया है। जल्द ही मैं सउदी जा रहा हूं। मुझे भी ये जानना चाहिए था कि वह किसके साथ दुबई जा रहा है।
सैफुल्ला के पिता सरताज की ये 10 बातें सिखा रहीं सबक
11 of 11
सरताज
सरताज की सोच उन लोगों के लिए सबक होनी चाहिए जो थोड़े से लालच के लिए ईमान बेचने से बाज नहीं आते। आए दिन देश के अलग-अलग हिस्सों में आतंककारी और उनको पनाह देने वाले पकड़े जाते हैं। इस्लाम का दहशतगर्दी से कोई वास्ता नहीं है। सरताज के बयान देश को टुकड़ों में बांटने का मंसूबा रखने वालों के गाल पर जोरदार तमाचे की तरह है, जिसकी गूंज सालों तक उन्हें सुनाई देगी।सरताज कहते हैं कि मैंने अपना बेटा खोया, लेकिन आंख में आंसू तक नहीं हैं। अब सिर्फ एक गुजारिश करना चाहता हूं कि मेरी ऊपर बीती इस घटना से दूसरे मां-बाप सबक लें और आतंकवाद के खिलाफ खड़े हो जाएं।