फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजपुर में तेंदुए का आतंक: नीलगाय के बच्चे को बनाया शिकार, खेतों में मिले पंजे के निशान, ग्रामीणों में दहशत

Wed, 25 Nov 2026 09:09 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

तेंदुए के आतंक से महाराजपुर में दूसरे दिन भी दहशत का माहौल रहा। किसान खेतों में नहीं जा रहे। खेत के बीच पिंजड़ा रखा गया। 10 सदस्यीय टीम तैनात की गई है। 
विज्ञापन
1 of 5
तेंदुए का आतंक - फोटो : अमर उजाला
मदारपुर-करनखेड़ा में मंगलवार को 10 लोगों को घायल करने वाले तेंदुए का आतंक दूसरे दिन बुधवार को भी बरकरार रहा। वनविभाग और जू के डॉक्टरों की टीम को कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान खेत में तेंदुए के पंजों के ताजे निशान मिले। घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर नीलगाय के बच्चे का क्षत-विक्षत शव मिला जिसे तेंदुए के खाने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों में दहशत और बढ़ गई। हालात यह हैं कि किसान खेतों में जाने से बच रहे हैं। ग्रामीण जानवरों को चराने तक नहीं ले जा रहे जिससे पशु भी भूखे रहे। गुलाब और गेंदा की फसल खेतों में खड़ी बर्बाद हो रही है।

बुधवार सुबह नौ बजे वन विभाग ने डॉक्टरों की टीम के साथ दोबारा कॉम्बिंग ऑपरेशन शुरू किया। करीब 10 बजे डीएफओ आकांक्षा जैन भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने करीब एक किलोमीटर के दायरे में टीम के साथ खेतों की जांच की। नीलगाय के बच्चे का क्षत-विक्षत शव ताजा होने से उसे तेंदुए के शिकार बनाने की आशंका जताई। डीएफओ आकांक्षा जैन, जू डॉक्टर नीतीश कटियार और डिप्टी रेंजर विजय कुमार ने बताया कि पास में ही तेंदुए के पंजों के निशान मिले हैं।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
तेंदुए की तलाश जारी - फोटो : अमर उजाला
खेत के बीच में पिंजड़ा रखा गया है और 10 सदस्यीय टीम ट्रेंकुलाइजर गन के साथ तैनात की गई है। ओस के कारण खेत गीले होने से निशानों की पहचान और मिलान में मदद मिल रही है। डीएफओ ने बताया कि तेंदुआ बेहद फुर्तीला जानवर है और एक स्थान पर नहीं रुकता। शोर होने पर वह आक्रामक हो सकता है। इसी कारण बाहरी लोगों को मौके से हटाया जा रहा है।

 
विज्ञापन

3 of 5
तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजड़ा - फोटो : अमर उजाला
महाना बोले- पहले चलाया होता अभियान तो ये नौबत न आती
घायलों का हाल जानने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना बुधवार को गांव पहुंचे। उन्होंने सर्च ऑपरेशन की जानकारी ली और डीएफओ आकांक्षा जैन को अभियान की पल-पल की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। महाना ने नाराजगी जताई कि कुछ माह पहले भी इसी क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी की चर्चा हुई थी। दो लोगों के घायल होने की बात सामने आई थी। उस समय इसे लकड़बग्घा या अन्य जंगली जीव बताकर हल्के में लिया गया। यदि उस समय गंभीरता से कार्रवाई की जाती तो आज ये नौबत न आती।

 

4 of 5
ड्रोन से की जा रही तेंदुए की तलाश - फोटो : अमर उजाला
टीम के सामने आया अजगर
तेंदुए की तलाश में गांव के बाहर कॉम्बिंग के दौरान एक अजगर मिलने से अफरा-तफरी रही। ग्रामीणों ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। गंगा किनारे का क्षेत्र होने के कारण यहां जंगली जीव-जंतुओं की मौजूदगी रहती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौके पर मौजूद ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों से बातचीत 
मदारपुर के रोशन पांडेय ने कहा कि मंगलवार दोपहर हमले के बाद टीम काफी देर से पहुंची। घटना के 24 घंटे बाद जो मुस्तैदी दिखाई जा रही है अगर वह तत्काल दिखाई जाती तो तेंदुआ पकड़ा जा चुका होता।
बैजाखेड़ा के धीरेंद्र कुमार ने बताया कि उनका गांव करीब दो किलोमीटर दूर है। तेंदुए के डर से रातभर लोग सो नहीं सके। मोहल्ले के लोग मोबाइल पर एक-दूसरे से तेंदुए की जानकारी लेते रहे। बच्चों को बाहर नहीं निकलने दिया गया।
करनखेड़ा के मिथुन निषाद ने कहा कि 10 लोगों के घायल होने के बाद भी लापरवाही की गुंजाइश नहीं है। यदि घटना के तुरंत बाद कॉम्बिंग होती तो तेंदुआ पकड़ा जा सकता था। घायलों का परिवार अब आर्थिक संकट से जूझ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें