यूपी के इटावा में इन दिनों तेंदुए की दहशत बरकरार है। शनिवार तड़के मॉर्निंग वॉक पर निकले हरिओम दुबे पर तेंदुए ने हमला बोल दिया। हरओम ने अपनी लोहे की रॉड से काफी देर तक तेंदुए का मुकाबला किया। शोर सुनकर आसपास के तमाम लोग वहां दौड़ कर आए यह देख तेंदुआ बीहड़ की ओर भाग खड़ा हुआ।
इटावा सफारी पार्क में घुसे तेंदुए की दहशत अभी कम नहीं हुई थी बाहरी क्षेत्र में लोग इस हमले से भयभीत हो चले हैं। उधर सफारी पार्क के बफर क्षेत्र में दस दिन पहले घुसे तेंदुए के बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। तेंदुआ बफर क्षेत्र में है या बाहर निकल गया है। इस बारे में भी कुछ स्पष्ट नहीं है। बफर क्षेत्र में तीन पिंजरे और सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बाद भी तेंदुआ पकड़ा नहीं जा सका है।
Trending Videos
विज्ञापन
अचानक हुए हमले से घबरा गए
2 of 4
तेंदुआ के हमले से घायल हरिओम दुबे।
इटावा शहर के मोहल्ला लालपुरा निवासी हरिओम दुबे उर्फ मामा शनिवार की सुबह करीब पांच बजे मॉर्निंग वाक पर निकले थे। जैसे ही वे भोलन सैय्यद की चढ़ाई के पास पहुंचे तभी वहीं नजदीक स्थित बीहड़ से एक तेंदुआ निकला और उसने हरिओम दुबे पर हमला बोल दिया। अचानक हुए इस हमले से वे घबरा गए। हरिओम दुबे हाथ में लोहे की छड़ी से तेंदुए का मुकाबला किया। इस दौरान तेंदुए का पंजे उनके पैर में लग गए। उन्होंने हिम्मत नहीं छोड़ी और तेंदुए को भगाने में कामयाबी पाई। हिम्मत के बल पर दुबे ने अपनी जान बचाई। हालांकि उनके दोनों पैरों में तेंदुए के पंजे के निशान हैं। जिस वक्त तेंदुआ से हरिओम दुबे जूझ रहे थे। कुछ अन्य लोग आवाज सुनकर वहां पहुंचे। काफी लोगों को आते देख तेंदुआ बीहड़ी क्षेत्र में भाग निकला।
विज्ञापन
पकड़ने के लिए तीन पिंजरे लगाए
3 of 4
इटावा में तेंदुए की दहशत
10 जनवरी को इटावा सफारी पार्क के बफर क्षेत्र में एक तेंदुआ घुस आया था। उसने 13 जनवरी को बफर क्षेत्र में नीलगाय को मार डाला था। इसके बाद सफारी प्रशासन ने तेंदुआ को पकड़ने के लिए तीन पिंजरे लगाए। सचल एवं निरीक्षण दस्ते गठित कर वन कर्मियों को तेंदुआ की खोजबीन में लगाया गया। सीसीटीवी कैमरों में 14 जनवरी को तेंदुआ देखा गया। इसके बाद से वह सीसीटीवी कैमरों में भी नजर नहीं आया। जुहाना और आसपास के ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में तेंदुआ का जोड़ा एवं एक बच्चा घूमते देखा गया था।
नर एवं मादा तेंदुआ में से एक तेंदुआ किसी तरह बफर क्षेत्र में घुस गया। एक तेंदुआ अभी बाहर है। तेंदुआ के इस तरह के हमले से शहरी क्षेत्र के निवासियों के कान खड़े हो गए हैं। जानकारों का कहना है कि हरिओम दुबे पर हमला करने वाला तेंदुआ का बच्चा भी हो सकता है। जंगली क्षेत्र की ओर जाने वाले लोगों के लिए इस समय खतरा बढ़ गया है। उधर सफारी पार्क के निदेशक पीपी सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय वन रेंज अधिकारी एवं उनकी टीम को इस बारे में सूचना दे दी गई है। तेंदुआ से सावधान रहने की आवश्यकता है।