फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: क्यों प्रत्याशियों के लिए आज कत्ल की रात है, 12 घंटे में कैसे बदलेगी चुनावी हवा

Sun, 05 May 2019 07:31 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो
लोकसभा चुनाव 2019 के 5वें चरण में फतेहपुर सीट पर भी कल मतदान होना है। लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों के लिए रविवार कत्ल की रात है। किसी भी चुनाव में मतदान की पूर्व संध्या व रात चुनावी माहौल को बदलने वाली रात होती है।

 
विज्ञापन

2 of 5
डेमो
सभी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की टीमें गांवों की गली-कूचों की खाक छान रही हैं। यह सिलसिला पूरी रात चला। सोमवार की सुबह छह बजे से मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। भाजपा से केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, कांग्रेस से राकेश सचान और गठबंधन बसपा से सुखदेव प्रसाद वर्मा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।

 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो
प्रसपा भी वोट काटने में है। सभी प्रत्याशियों ने जिले के सभी 1373 मतदान केंद्रों के बाहर पार्टी के बस्ते लगाने की तैयारी की है। गांव- बड़े मोहल्लों जहां गुटबाजी में दो पार्टियां बन गई हैं, वहां दोनों को खुश रखने के लिए दो-दो बस्ते भी बांटे गए हैं।

 

4 of 5
डेमो
रविवार की सुबह से हर मतदान केंद्र में पांच वाहन बस्ता बांटने के लिए दौड़े। इसके साथ ही चुनावी वैतरणी पार करने के लिए प्रत्याशियों ने फुटकर जातियों का वोट हासिल करने के लिए एड़ी चोटी की ताकत झोंक दी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम मोदी, राहुल गांधी, अखिलेश यादव, मायावती
ऐसे मतदाताओं को अपने पाले में जोड़ने के लिए सभी प्रत्याशी हर हथकंडे अपनाने में लगे हैं। प्रत्याशी और उनके समर्थकों की टीमें मध्य रात्रि तक चुनावी माहौल बनाने में लगी रही। ऐसे में शहर से लेकर गांवों की सडक़ों चुनावी वाहन फर्राटे भरते दिखे। लोकसभा चुनाव 2019 में यूपी में गठबंधन की भाजपा से टक्कर है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें