फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, क्या कहा CMO ने, जब नसबंदी के बाद Pregnant हुई महिला ?

Mon, 23 Apr 2018 07:55 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमाे पिक
उन्नाव जिले में नसबंदी के बाद किसी महिला के गर्भवती होने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले 2017 में 11 केस हो चुके हैं जिनमें 9 महिलाओं को क्षतिपूर्ति के तौर पर भुगतान किया जा चुका है। इसी साल जिले में तीन और केस आए। जानिए इस केस में सीएमओ ने क्या कहा...

 
विज्ञापन

2 of 4
डेमाे पिक
नसबंदी के बाद भी महिला गर्भवती हो गई। अल्ट्रासाउंड में गर्भ का पता चलने पर महिला ने सीएमओ से की शिकायत की। मामला जानकारी में आते ही सीएमओ ने जांच कराने के आदेश दे दिए हैं। जिला स्तर पर गठित कमेटी जांच करेगी। जांच में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही सामने आने पर महिला को क्षतिपूर्ति के तौर पर आर्थिक मदद दी जाएगी। 
 
विज्ञापन

3 of 4
डेमाे पिक
सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने जिला अस्पताल में 16 फरवरी 2017 को नसबंदी का आपरेशन कराया था। नसबंदी के बाद उसे पेट में दर्द हुआ। इस पर उसने 9 अप्रैल को अल्ट्रासाउंड कराया। इसमें पता चला कि उसे दो माह का गर्भ है। उसके पहले से दो बच्चे हैं। इसके बाद वह शिकायत लेकर सीएमओ के पास पहुंची। सीएमओ डा. एसपी चौधरी ने जांच के आदेश दिए हैं। डा. चौधरी ने बताया कि कमेटी जांच करेगी। अगर स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही मिलेगी तो शासन से महिला को तीस हजार रुपये की आर्थिक मदद दिलाई जाएगी। 

 
विज्ञापन

4 of 4
डेमाे पिक
तीन मामलों की चल रही जांच
स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार इस वर्ष नसबंदी फेल होने के तीन मामले सामने आ चुके हैं। सभी मामलों की कमेटी जांच कर रही है। वहीं वर्ष 2017 में 11 मामले सामने आए थे। जिनमें 9 को क्षतिपूर्ति के तौर पर भुगतान किया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें