यूपी के कन्नौज जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में कुमाऊं रेजिमेंट के जवान की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह बहन की शादी के लिए 3 दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर आया था। जवान की दर्दनाक मौत से जिले में आसुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।
विज्ञापन
2 of 5
कुमाऊं रेजिमेंट में तैनात जवान की सड़क हादसे में मौत
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक का पिछला हिस्सा कार में धंस गया। इस हादसे में कुमाऊं रेजिमेंट में तैनात जवान वीर सिंह (35) पुत्र राधेश्याम की मौत हो गई।
विज्ञापन
3 of 5
कुमाऊं रेजिमेंट में तैनात जवान की सड़क हादसे में मौत
- फोटो : अमर उजाला
जवान की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों के होश उड़ गए। शादी की तैयारियां मातम में बदल गईं।
4 of 5
कुमाऊं रेजिमेंट में तैनात जवान की सड़क हादसे में मौत
- फोटो : अमर उजाला
कन्नौज निवासी वीर सिंह की बहन की 12 मई को शादी है। बहन की शादी में शामिल होने के लिए ही वीर सिंह तीन दिन पहले छुट्टी लेकर घर आए थे।
कुमाऊं रेजिमेंट में तैनात जवान की सड़क हादसे में मौत
- फोटो : अमर उजाला
इस दर्दनाक हादसे ने परिवार की खुशियों को छीन लिया। परिजनों ने बताया कि वीर सिंह बुधवार को एक महीने की छुट्टी पर घर आया था। उसकी पत्नी और 2 बच्चे कानपुर के कल्याणपुर में रहते हैं। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।