उन्नाव से भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद। पीड़िता की आंखें खुशी से नम हो गईं वहीं इंसाफ की लड़ाई में पिता सहित परिवार के चार लोगों को खो देने की पीड़ा के आंसू भी बहे। फोन पर बात करते हुए बताया कि उसे खुशी है कि आखिरकार झूठ हार ही गया।