कोल्ड ड्रिंक व आइसक्रीम के बिना तो गर्मी के मौसम का मतलब ही अधूरा है। इस सीजन में गर्मीं से राहत पाने के लिए लोग आइसक्रीम व कोल्ड ड्रिंक को अपनी डाइट में ही शामिल कर लेते हैं। इस रिपोर्ट को पढ़ कर आप इन चीजों से तौबा कर लेंगे। डेंटिस्ट एस.एस पाण्डेय बता रहे हैं कोल्ड ड्रिंक व आइसक्रीम के अधिक सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में ...
विज्ञापन
आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक से दातों को नुकसान
2 of 7
डेमो पिक
कोल्ड ड्रिंक में फास्फोरिक एसिड, साइट्रिक एसिड का इस्तेमाल किया जाता है। इससे दातों में कैबिटीज व दातों के चिटकने का खतरा बढ़ जाता है। डेंटिस्ट अभिलाषा का मानना है कि आइसक्रीम व कोल्ड ड्रिंक दोनों के अधिक सेवन से दांतों में सेंस्टिविटी, सड़ने व चिटकने की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में जरूरी है किकोल्ड ड्रिंक व आइसक्रीम के अधिक सेवन से बचें। साथ ही समय-समय पर दांतों का परीक्षण कराते रहें। दांतों में किसी भी तरह की समस्या होने पर स्वयं मेडीकेटेड टूथपेस्ट लेने से पहले डेंटिस्ट की सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
आइसक्रीम खाने के नुकसान
3 of 7
डेमो पिक
- आइसक्रीम से हृदय रोग की समस्या उत्पन्न होती है। क्योंकि इसमें उच्च मात्रा में वसा और कैलोरी पाई जाती है।
- आइसक्रीम में दूध, अंडा, मक्खन आदि का इस्तेमाल किया जाता है जोकि सेचुरेटेड फैट की समस्या को बढ़ावा देते हैं।
- आइसक्रीम के सेवन से वजन बढ़ने की समस्या हो जाती है, क्योंकि इसमें शुगर की मात्रा अधिक होती है।
आइसक्रीम खाने के फायदे
4 of 7
डेमो पिक
- आइसक्रीम दूध, मेवे, शक्कर व कई विटामिन से भरपूर होती है जिसकेसेवन से ऊर्जा प्राप्त होती है।
- आइसक्रीम तनाव दूर करने और खुशी का संचार करने में मददगार है।
- आइसक्रीम खाने से ताजगी का अहसास होता है।
विज्ञापन
5 of 7
डेमो पिक
- यह कैल्शियम से भरपूर है, जो हड्डियों के लिए लाभकारी है।
- आइसक्रीम को प्रोटीन का बेहतर स्त्रोत माना जाता है, जो त्वचा, मासपेशियों आदि के लिए फायदेमंद है।
- मुंह में छाले से परेशान लोगों के लिए आइसक्रीम रामबाड़ है। इससे छाले की समस्या काफी हद तक ठीक हो जाती है।
विज्ञापन
कोल्ड ड्रिंक पीने के नुकसान
6 of 7
डेमो पिक
- कोल्ड ड्रिंक में कैफीन ज्यादा मात्रा में होता है, जिससे कैल्शियम की समस्या हो सकती है।
- कोल्ड ड्रिंक में शुगर की मात्रा ज्यादा होने की वजह से फैट बढ़ने लगता है।
- कोल्ड ड्रिंक में कैमिकल का भी प्रयोग किया जाता है। इससे एसिडिटी का खतरा बढ़ जाता है।
- कोल्ड ड्रिंक का प्रतिदिन सेवन करने से प्रोस्टेट कैंसर होने का खतरा काफी बढ़ जाता है।
- कोल्ड ड्रिंक डायबिटीज के मरीजों केलिए मानो धीमा जहर है।
- कोल्ड ड्रिंक के ज्यादा इस्तेमाल से लीवल खराब होने का खतरा बढ़ जाता है।
- इसमें कैफीन की मात्रा अधिक होती है। जो शरीर में पानी की कमी पैदा करता है।