फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टियों पर जाएं तो घर में लगाएं 'वेकेशन प्रूफ प्लांट', जानें इन पौधों के बारे में

Tue, 03 Apr 2018 02:10 PM IST
एश्वर्या द्विवेदी, कानपुर

सार

- दो हफ्ते तक पानी न देने पर भी नहीं सूखते पौधे
विज्ञापन
1 of 4
डेमाे पिक
गर्मी के मौसम में घर को ठंडा रखने के लिए जरूरी है कि इंडोर पौधे लगाएं जाएं। मगर यह इंडोर पौधे उस समय एक बड़ी परेशानी बन जाते हैं, जब आप लंबी छुट्टियों पर जाने के लिए प्लानिंग कर रहे होते हैं। इस परेशानी से बचने के लिए अब शहर के गार्डेन लवर्स वेकेशन प्रूफ प्लांट लगा रहे हैं जो दो हफ्ते तक पानी न देने पर भी सूखते नहीं हैं। यह ऐसे पौधे हैं जिनको हरा-भरा रहने के लिए ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती है।
विज्ञापन

लंबे समय तक नहीं मुरझाते ये पौधे 

2 of 4
डेमाे पिक
सिविल लाइंस स्थित नर्सरी के मालिक कमलेश ने बताया कि यह बात सही है कि अधिकतर पौधे गर्मियों में पानी नहीं मिलने पर सूख जाते हैं। यही वजह है कि इस सीजन में सॉक्यूलेंट, क्रॉसुला और एलोवेरा जैसे पौधे लगाना बेहतर विकल्प है। इन इंडोर पौधे के साथ आपके घर में हरियाली भी दिखेगी और बिना चिंता के आप वेकेशन भी प्लान कर सकते हैं।
 
विज्ञापन

जेड जेड प्लांट

3 of 4
डेमाे पिक
इस प्लांट के साथ आप सालभर की वेकेशन भी प्लान कर सकते हैं। यह पौधे किसी भी तरह की लाइट में रह सकते हैं। यह धीरे - धीरे बढ़ता है। इसको जामीकोल्कास या फिर जमीइफोलिया भी कहते हैं। 200 की रेंज से शुरू होने वाले यह पौधे ऑनलाइन स्टोर्स पर भी मिल जाएंगे।
 
विज्ञापन

ये भी हैं पौधे

4 of 4
डेमाे पिक
क्रॉसूला सॉक्यूलेंट एक ऐसा पौधा है जो अपनी जड़ों में खूब पानी सोख लेता है। यही वजह है कि यह हफ्तों नहीं सूखता। इसके अलावा 350 की रेंज में मिलने वाले कल्रफुल फ्लैप जैक्स भी घर को सुंदर रूप देता है। वहीं एयर प्यूरिफायर प्लांट कहा जाने वाला स्नेक प्लांट भी कई हफ्तों तक बिना पानी के जीवित रहता है। इसके करीब 70 अलग- अलग प्रकार की प्रजातियां हैं। 350 रुपये की रेंज में मिलने वाले इस पौधे की खास बात है कि ये कमरे को ठंडा रखता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें