फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडलिंग में मुकाम हासिल करना आसान नहीं, आगे बढ़ने के लिए उत्साह-लगन बहुत जरूरी

Fri, 27 Jul 2018 05:31 PM IST
प्रतीक मिश्रा, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
चेष्टा सेंगर
कठिन परिश्रम से आप किसी भी मुकाम को हासिल कर सकते हैं। यह जरूरी नहीं की आप किसी बड़े शहर से हों या आप का कोई गॉड फादर हो। बस मन में कुछ कर दिखाने लगन होनी चाहिए, यह कहना है कानपुर शहर की मॉडल चेष्टा सेंगर का। 

आगे की स्लाइड में पढ़ें- शारदा नगर की रहने वाली हैं चेष्टा...




               
              
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
चेष्टा सेंगर
कानपुर के शारदा नगर की रहने वाली चेष्टा ने बहुत ही कम समय में मॉडलिंग इंडस्ट्री में बड़ी पहचान बना ली है। 2013 में चेष्टा नें अपने मॉडलिंग करियर की शुरूआत की और अब तक वह इस इंडस्ट्री के काफी मंझे हुए लोगों के साथ काम कर चुकी हैं। चेष्टा ने अपनी इंटरमीडिएट की पढ़ाई प्रभात पब्लिक स्कूल, काकादेव से पूरी की उसके बाद कानपुर यूनिवर्सिटी से बी.बी.ए किया। 
 
आगे की स्लाइड में पढ़ें- बचपन से ही था मॉडलिंग का शौक...


 
विज्ञापन

3 of 6
चेष्टा सेंगर
चेष्टा को बचपन से ही मॉडलिंग का शौक था। वह बताती हैं कि करियर के शुरूआती दिन उतार चढ़ाव से भरे थे और कई बार निराशा का सामना करना पड़ता था। उनके सपनों को पहली उड़ान तब मिली जब मिस सिटी ब्यूटी क्वीन-2015 में उन्हें बेस्ट स्माइल के खिताब से नवाजा गया। उसके बाद से तो जैसे खिताबों की झड़ी लग गई।
 
आगे की स्लाइड में पढ़ें- मॉडलिंग के क्षेत्र में जीत चुकी हैं यह खिताब...



 

4 of 6
चेष्टा सेंगर
2016 में चेष्टा नें मॉडल ऑफ दी ईयर उ.प्र. का खिताब जीता, फिर मिस सप्तक 2016 का खिताब अपने नाम किया, 2017 में वह मिस कानपुर का खिताब जीतने में कामयाब रहीं फिर मिस इंडिया खादी बनीं जहां चीफ गेस्ट पूजा बिमराह - मिस वल्र्ड हैरिटेज मौजूद थीं। साथ ही चेष्टा अभी तक कई ब्रांड के लिए फोटो शूट्स भी कर चुकी हूं। फिलहाल वह बालाजी एकेडमी ऑफ टैलेंट, दिल्ली से खुद को फेमिना मिस इंडिया 2018 के लिए तैयार कर रही हैं।
 
आगे की स्लाइड में पढ़ें- गुरू को दिया कामयाबी का श्रेय...

 
 
विज्ञापन

5 of 6
चेष्टा सेंगर
चेष्टा नें अपनी कामयाबी का श्रेय अपने परिवार और गुरू कुलदीप वर्मा को दिया। वह बताती हैं कि गुरू कुलदीप नें हमेशा उन्हें सही मार्गदर्शन दिया और उनके कौशल को उभारने में हमेशा उनकी मदद की। चेष्टा नें हर व्यकित को संदेश देते हुए कहा कि हमेशा मेहन्त और लगन के साथ हर काम को करें और हमेशा अपने दिल की सुनें। अगर आपके अंदर लगन है तो आप किसी भी मुकाम को आसानी से हांसिल कर सकते हैं।

आगे की स्लाइड में पढ़ें- चेष्टा का प्रोफाइल...

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चेष्टा सेंगर
प्रोफाइल
नामः चेष्टा सेंगर
जन्म: 12-08-1996
शिक्षा: बीबीए
पिता: विजय सेंगर
मां: लक्षमी सेंगर
बहन: सौमया और दिशा सेंगर
पेशा: फैशन मॉडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें