हाईटेक मॉड्यूलर किचन के दौर में माटी के बर्तन अपनाए जाने लगे हैं। घरों में स्टील के बर्तनों और माइक्रोवेव ओवन की जगह माटी के तवे, जग, गिलास, फ्राइ पैन से लेकर राइस कुकर इस्तेमाल किए जाने लगे हैं। सेहत के लिए फिक्रमंद शहरी अब पुराने दौर की रसोई की ओर लौटने लगे हैं। एक्सपो और मार्केट में ऐसे बर्तनों की जर्बदस्त डिमांड हो रही है।