फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder: रसोइया की साड़ी मुंह में दबाकर किन्नर के घर तक लाया 'चीकू', दरवाजा खोला तो अंदर का नजारा देख कांप उठे

Sun, 31 Jul 2022 09:35 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव
विज्ञापन
1 of 5
Kinnar Muskan Murder - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के उन्नाव के सफीपुर कस्बे के मोहल्ला बबरअलीखेड़ा में शुक्रवार रात किन्नर की सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारे लाखों के जेवर, कीमती सामान और मोबाइल फोन लूट ले गए। शनिवार सुबह रसोइया घर पहुंचीं तो घटना का पता चला। किन्नर के साथ रहने वाले तीन साथी फरार हैं। पुलिस सर्विलांस के जरिये उनकी तलाश कर रही है। एसपी का कहना है कि संपत्ति के लालच में हत्या की गई है। कानपुर के बिठूर के गांव अरैर निवासी किन्नर मुस्कान (35) का बबरअलीखेड़ा में मकान है। उसके साथ मुरादाबाद निवासी किन्नर रूबी, मथुरा की सलोनी और झांसी की अन्नू भी रहती थीं। शनिवार सुबह करीब पांच बजे सराय सुबेदार निवासी रसोइया पुष्पा और संतोष मुस्कान के घर पहुंचीं तो देखा कि दरवाजा बाहर से बंद है। किसी तरह दरवाजा खोला तो खून से लथपथ मुस्कान का शव बिस्तर पर पड़ा देखकर उनके होश उड़ गए। 
विज्ञापन

2 of 5
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
अलमारियों के ताले टूटे और सामान बिखरा था। रसोइयों ने गोंडा निवासी ढोलकिया मनोज बाबा को घटना की जानकारी दी। मनोज की सूचना पर कोतवाल अवनीश कुमार सिंह घटनास्थल पहुंचे। 


 
विज्ञापन

3 of 5
मौके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
वहां सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर गायब था। एसपी दिनेश त्रिपाठी ने फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच कराई। मृतक के साथ रहने वाले तीनों किन्नरों का फोन बंद है। 
 

4 of 5
किन्नर मुस्कान का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
एसपी ने तीनों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगवाए हैं। दोपहर को मुस्कान का पति सोनू मथुरा के थाना जमुना नगर के गांव लक्ष्मीनगर से मौके पर पहुंचा। एसपी ने कहा कि घटना में किसी नजदीकी का हाथ है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुस्कान का डॉगी - फोटो : अमर उजाला
रसोइया को लेकर गया कुत्ता चीकू
किन्नर मुस्कान ने चीकू कुत्ता पाल रखा था। चीकू को शायद अनहोनी का अहसास हो गया था। वह सुबह करीब साढे़ चार बजे रसोइया पुष्पा के घर पहुंचा। पुष्पा बाहर आई तो वह उसकी साड़ी मुंह में दबाकर किन्नर मुस्कान के घर तक ले गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें