चित्रकूट प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने धर्मनगरी के धारकुंडी आश्रम और भगवान कामतानाथ मंदिर में माथा टेकने के बाद 155 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सड़कों का लोकार्पण-शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षियों पर जमकर हमला बोला।
विज्ञापन
2 of 6
केशव मौर्य मंदिर में दर्शन करने के दौरान
- फोटो : अमर उजाला
उपमुख्यमंत्री ने कहा आजकल अखिलेश यादव व प्रियंका गांधी केंद्र व प्रदेश सरकार के कामों पर ट्वीट करते हैं जबकि लोकसभा चुनाव में अपने घर की सीट तक नहीं बचा पाए। बुधवार को सूबे के उपमुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से जिले की सीमा से सटे मप्र में स्थित धारकुंडी आश्रम पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 6
केशव मौर्य मंदिर में दर्शन करने के दौरान
- फोटो : अमर उजाला
आश्रम में प्रमुख संत परमहंस स्वामी का आशीर्वाद लेकर मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक स्थलों को अधिक विकसित किया जाना चाहिए। इसीलिए प्रदेश सरकार ने सड़के बनवाई हैं। आदिवासियों की समस्या पर भी केंद्र व प्रदेश सरकार गंभीर है।
4 of 6
भूमि पूजन करते हुए केशव मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद मुख्यालय पहुंचे और डाक बंगले में वैदिक मंत्रोच्चारण के बाद जिले में 135 करोड़ रुपये की लागत की सड़काें का लोकार्पण व 20 करोड़ की लागत से सड़काें का शिलान्यास किया। इसी दौरान उन्होेंने मौजूद कार्यकर्ताओं व अन्य से कहा कि जनता ने देश के विकास के लिए कांग्रेस व सपा-बसपा के गठबंधन को हराने का कार्य किया। पूरे पांच नहीं 50 साल तक सपा व बसपा की सरकार प्रदेश में आने वाली नहीं है।
विज्ञापन
5 of 6
जनसभा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम केशव मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
मोदी व योगी सरकार गरीबों के कल्याण के लिए कार्य कर रही हैं। इस क्षेत्र के पेयजल समस्या पर गांवोें में पाइप लाइन के माध्यम से पेयजल की सुविधा बढ़ाई जाएंगी। उन्होंने कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के ट़्वीट करने पर कहा कि प्रदेश सरकार के कामकाज पर उंगली उठाने वाली अपने भाई तक की सीट नहीं बचा पाईं।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम लेकर कहा कि उनकी पत्नी डिंपल यादव चुनाव हार गईं। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक्सप्रेसवे बनवाने का कार्य तो किया पर सड़क किनारे बसे गांवों में सड़कें नहीं बनवाईं। भाजपा सरकार प्रमुख मार्गों के साथ ही गांव-गांव सड़क बनवाने का कार्य कर रही है। छोटे-छोटे पुरवा तक सड़क बना रही है।