फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सपा के गढ़' में गरजे डिप्टी सीएम, रेप के बढ़ते मामलों पर कही ये बात

Mon, 23 Apr 2018 08:37 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डिप्टी सीएम, अखिलेश, मायावती
समाजवादी पार्टी के गढ़ इटावा में रविवार को प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा-बसपा गठबंधन पर जमकर कटाक्ष किए। इस दौरान उन्होने 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी की जीत को लेकर भी दावे किए। उन्होने कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा 2014 से बड़ी जीत हासिल करेगी। चुनाव बाद हम 73 प्लस (73 लोकसभा सीटों से अधिक) में रहेंगे। सपा-बसपा गठबंधन फेल है और फेल ही रहेगा।

 
विज्ञापन

2 of 5
डिप्टी सीएम - फोटो : अमर उजाला
नगर भ्रमण के तहत विकास भवन पहुंचे उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद सिर्फ 5 जिलों का नहीं बल्कि सभी 75 जिलों का विकास हो रहा है। केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार सबका साथ, सबका विकास मूल मंत्र को लेकर तेजी से आगे बढ़ रही हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
डिप्टी सीएम - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि प्रदेश का विकास ही हमारी सरकार की प्राथमिकता है। जनता जनार्दन के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं के परिश्रम से भाजपा सत्ता में आई है। लिहाजा भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भ्रष्टाचारी की जगह कुर्सी पर नहीं जेल में होगी। कानून व्यवस्था में सुधार को लेकर सरकार प्राथमिकता से जुटी है। उन्होंने कहा कि अपराधियों की न तो कोई जाति होती है और न कोई दल। 

 

4 of 5
डिप्टी सीएम - फोटो : अमर उजाला
रेप के बढ़ते मामलों के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमने अध्यादेश पास किया है। जिसमें 12 वर्ष से कम उम्र की बच्ची से रेप के मामले में फांसी की सजा रखी गई है। मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश अग्रणी राज्य बनेगा। किसानों व बेरोजगारों को संकट से निकालेंगे। रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए इनवेस्टर्स समिट का सफल आयोजन हो चुका है। सड़क, शिक्षा, चिकित्सा के अलावा कर्जा माफी और धान व गेहूं की खरीद को लेकर मौजूदा सरकार ने इतना काम किया है कि जितना 15 सालों में नहीं हुआ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डिप्टी सीएम - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना के तहत लाभार्थियों को सीधे बिजली कनेक्शन दिया गया है। उप मुख्यमंत्री ने विकास भवन में 28 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल बांटी और पीडब्ल्यूडी की 15 सड़कों व 18 आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण भी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें