उन्नावः विधायक प्रकरण की जांच कर रही सीबीआई को कुछ और अहम साक्ष्य देने के लिए शुक्रवार रात को दिल्ली गया किशोरी का चाचा रविवार सुबह वापस लौट आया। वह दिल्ली स्थित मकान में गोपनीय तरीके से सुरक्षित की गई आडियों और वीडियो क्लिप की कई सीडी और पेनड्राइव साथ लेकर आया है।
विज्ञापन
2 of 4
किशोरी का चाचा
सूत्रों के मुताबिक इन क्लिपों में विधायक, उनके सहयोगियों और पुलिस अधिकारियों और चाचा के बीच हुई अहम बातचीत के प्रमाण हैं। दिल्ली में रह रही पत्नी और बच्चे को खतरे का अंदेशा होने पर वह उन्हें भी साथ ले आया है।
विज्ञापन
3 of 4
आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर
किशोरी के चाचा ने पिछले दिनों सीबीआई को आरोपी विधायक, उनके भाई व अन्य सहयोगियों के अलावा 4 जून 2017 से अबतक पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से हुई बातचीत की आडियो क्लिप होने की जानकारी दी थी। भतीजी (किशोरी) को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ रहे चाचा ने दर्जनों आडियो व वीडियो क्लिप सीबीआई व मीडिया को उपलब्ध कराई थीं।
जांच के दौरान चाचा ने सीबीआई को बताया था कि कई और अहम साक्ष्य उसने दिल्ली स्थित अपने मकान में गोपनीय तरीके से सुरक्षित रखे हुए हैं। वह उस स्थान की जानकारी किसी और को नहीं दे सकता। इसके बाद शुक्रवार को सीबीआई व पुलिस सुरक्षा के साथ वह दिल्ली गया और रविवार सुबह वापस लौटा। दिल्ली में रह रही पत्नी व बच्चे को खतरे की आशंका के चलते उन्हें भी अपने साथ यहां लेकर आया है। रविवार सुबह पांच बजे यहां नहर निरीक्षण भवन में रह रही भतीजी व परिवार के अन्य सदस्यों के पास पहुंचा।