यूपी के हरदाेई में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने एक सभा में अखिलेश यादव अाैैर बसपा सुप्रीमाे मायावती की जमकर टांग खींची। उन्हाेंने कहा बुअा अाैर भतीजे की नजदीकियां भाजपा काे राेकने के लिए बढ़ रही हैं। मौर्या बाेले मोदी को रोकने के लिए सभी विपक्षी एकजुट हो रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 6
केशव प्रसाद
नरेंद्र मोदी के रूप में देश को ऐसा प्रधानमंत्री मिला है, जिसका डंका देश में ही नहीं बाहर भी बज रहा है। मोदी और भाजपा को 2019 में सत्ता में आने से रोकने को देश के अंदर ही नहीं विश्व स्तर पर भी साजिश चल रही है। देश के अंदर विपक्षी एकजुट हो रहे हैं तो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी भारत और मोदी के विरोधी एकजुट हो रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 6
अखिलेश यादव मायावती
यह बात प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने हरदोई में शाहाबाद की विधायक रजनी तिवारी के स्कूल परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में कहीं। कहा कि चीन ने कभी नहीं सोचा था कि उसकी कार्रवाई पर कभी भारत से जवाब भी मिलेगा, पर प्रधानमंत्री मोदी के सख्त तेवरों ने चीन को भी जवाब दे दिया। कहा कि मोदी का कहना है कि न आंख झुकाएंगे, न आंख दिखाएंगे, पर जरूरत पड़ी तो आंख मिलाएंगे जरूर।
4 of 6
पीएम माेदी
डोकलाम का उल्लेख करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जहां भारत की छवि मजबूत हुई है, वहीं विपक्षी देशों की करतूतें सबके सामने आईं हैं। मोदी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री दल नहीं देशहित में कठोर निर्णय लेते हैं। यही कारण है कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी मोदी को रोकने की साजिश हो रही है।
विज्ञापन
5 of 6
केशव प्रसाद एवं अखिलेश यादव
कहा कि विरोधी भले ही कहते हों कि पिछले चार वर्ष में केंद्र सरकार ने कुछ नहीं किया, पर भाजपा को रोकने के लिए विरोधियों का एकजुट होना अपने आप में बताता है कि सरकार ने कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाईं हैं।
प्रधानमंत्री आवास योजना से लेकर उज्जवला योजना गिनवाते हुए मौर्य ने कहा कि विरोधियों में खलबली मची हुई है। अखिलेश और उनकी बुआ की नजदीकियां भी सिर्फ भाजपा को रोकने को ही बढ़ रही हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत को कमजोर करने को भारत ही नहीं भारत के बाहर भी साजिश रची जा रही है।