फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश अाैर मायावती काे लेकर मौर्य ने लगाया अब तक का सबसे बड़ा अाराेप

Sun, 25 Mar 2018 10:17 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
केशव प्रसाद
राज्यसभा सीटाें पर हुए चुनाव के बाद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा और बसपा गठबंधन को लेकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव अाैर मायावती पर अभी तक का सबसे बड़ा अाराेप लगाया है। उन्होंने सपा और बसपा गठबंधन को जनता के साथ धोखा करार दिया। 
 
 
विज्ञापन

2 of 4
अखिलेश यादव
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा और बसपा गठबंधन को लेकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि जो अपने पिता और सगे चाचा के न हुए, वे बुआ के कैसे होंगे। वक्त बताएगा कि कौन कितने दिन किसके साथ है। उप मुख्यमंत्री ने शनिवार को सर्किट हाउस में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक से पूर्व पत्रकारों से वार्ता में यह बात कही।
 
विज्ञापन

3 of 4
केशव प्रसाद
उन्होंने फूलपुर और गोरखपुर उप चुनाव में भाजपा की हार को स्वीकार किया, लेकिन इस बात पर खुशी जताई कि प्रदेश की विपक्षी पार्टियां भाजपा पर जनता के भरोसे की वजह से चिंतित हैं। कहा कि सपा और बसपा अवसरवादी पार्टियां हैं। प्रदेश में दोनों ही पार्टियों का वजूद खत्म होने की स्थिति में है।
 
 
विज्ञापन

4 of 4
डेमो पिक
इस वजह से एक साथ आने के अलावा दोनों के पास कोई विकल्प नहीं था। राज्यसभा में बसपा के दो सदस्य भेजकर बुआ को तोहफा देने के अखिलेश यादव के बयान पर कहा कि तोहफा देने का वक्त अब गया। बसपा की हार बताती है कि इस पार्टी को अब कोई पसंद नहीं करता। भाजपा को रोकने की योजना में दोनों पार्टियां फेल हो चुकी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें