फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण बैंक उपभोक्ताओं को 7 दिन उठानी पड़ सकती है परेशानी

Sun, 25 Mar 2018 09:09 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमाे पिक
राष्ट्रव्यापी हड़ताल और लगातार पड़ रहीं सरकारी छुट्टियों की वजह से ग्रामीण बैंक लगातार सात दिन बंद रहेंगे। इससे ग्रामीण क्षेत्र के बैंक उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ग्रामीण बैंकों में 26 से 28 मार्च तक तीन दिन हड़ताल रहेगी, जबकि 29 से एक अप्रैल तक बैंकों में सरकारी छुट्टी है। अब दो अप्रैल को ही कामकाज शुरू होगा।
 
विज्ञापन

2 of 4
डेमाे पिक
देश भर के क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के कर्मचारी और अधिकारी संगठनों ने विभिन्न मांगों को लेकर 10 व 11 मार्च को हड़ताल का ऐलान किया था। सरकार से सकारात्मक जवाब मिलने की उम्मीद में इस हड़ताल को टाल दिया गया था। अब ऐसी कोई उम्मीद नजर न आने पर एक बार फिर राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया है। शहर निवासी ऑल इंडिया रीजनल रूरल बैंक इम्प्लाइज एसोसिएशन के अधिकारी फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सगुण शुक्ल ने बताया कि सरकार ग्रामीण बैंकों में पब्लिक और बैंक कर्मियों की अनदेखी हो रही है। वर्षों से लंबित मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस वजह से क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के साथ संगठनों का संयुक्त मोर्चा बनाया गया है। यह संगठन सरकारी नीतियों का विरोध कर रहा है। वित्त मंत्रालय, केंद्रीय श्रमायुक्त से वार्ता के बाद भी ग्रामीण बैंकों की मांगें नहीं मानी जा रही हैं। इस बार आर-पार की लड़ाई की तैयारी की गई है।
 
विज्ञापन

3 of 4
डेमाे पिक
संगठन की प्रमुख मांगें
-प्रायोजक बैंक के अनुरूप बैंकिंग पेंशन व पीएफ ग्रामीण बैंकों में भी लागू हो
-ग्रामीण बैंकों के निजीकरण व पब्लिक इश्यू का प्रस्ताव वापस लिया जाए।
-अनुकंपा नियुक्तियों की सुविधा अगस्त 2014 से लागू की जाए।
-बैंकिंग उद्योग के अनुरूप ग्रामीण बैंकों में भी कंप्यूटर इंक्रीमेंट सुविधा दी जाए।
-प्रायोजक बैंकों की भांति संपूर्ण सेवा शर्तें व अन्य भत्ते समान रूप से लागू किए जाएं
-दैनिक वेतनभोगी कर्मियों का नियमितीकरण किया जाए।
-प्रायोजक बैंकों के साथ ही ग्रामीण बैंकों को भी आईबीए के वार्ता मंच में शामिल किया जाए।

 
विज्ञापन

4 of 4
डेमाे पिक
ये भी जानें
65 शाखाएं कानपुर नगर में
62 शाखाएं कानपुर देहात में
4200 शाखाएं उत्तर प्रदेश में
21,000 शाखाएं देश भर में
ये सात ग्रामीण बैंक चलन में
उत्तर प्रदेश में बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, आर्यावर्त ग्रामीण बैंक, पूर्वांचल ग्रामीण बैंक, इलाहाबाद-यूपी ग्रामीण बैंक, सर्व उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक चलन में हैं। कानपुर नगर और देहात में बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक चलन में है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें