फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागजाें में चलने वाली सरकारे चली गईं, अब भाजपा का दाैर है- उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य

Mon, 12 Feb 2018 08:23 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
केशव प्रसाद मौर्य
यूपी के बांदा में भरखरी में आयोजित संत शिरोमणि कबीरदास सत्संग सम्मेलन में ह‌िस्सा लेने अाए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व सरकाराें पर जमकर न‌िशाना साधा। उन्हाेंने कहा क‌ि अब कागजाें में चलने वाली सरकाराें का दाैर खत्म हाे चुका है।
 
 
 
 
 
 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
केशव प्रसाद मौर्य
उप मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर मीडिया से बातचीत में कहा कि कागजों में काम करने वाली सरकारें चली गईं। अब जनता और गरीबों के लिए काम कर रही भाजपा सरकार है। कहा कि बसपा और सपा सरकार में कई सड़कें खत्म कर दी गईं। उन्हें कागजों पर बना दिया गया।
 
विज्ञापन

3 of 4
केशव प्रसाद मौर्य
अब उन्हें नए सिरे से बनाया जा रहा है। झांसी से बांदा तक हाईवे स्वीकृत हो गया है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि योगी सरकार में गुंडे और अपराधियों को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि वे अपराध छोड़े या प्रदेश। कहा कि अपराधी पकड़े जाएंगे।
 
 
विज्ञापन

4 of 4
केशव प्रसाद मौर्य
भागने पर पुलिस उनके ऊपर गोली चलाएगी, फूल नहीं बरसाएगी। बांदा से लखनऊ कानपुर जाने के लिए फतेहपुर जिले की ललौली में ध्वस्त पड़ी कई किमी मुख्य सड़क के सवाल पर उप मुख्यमंत्री ने कुछ खास तवज्जो नहीं दी। मीडिया के सवाल पर कहा कि लिखकर दे दीजिये, दिखवा लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें