फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: शाह के एजेंडे पर केशव करेंगे बैठक, मिलेगा 2019 के लिए टारगेट

Thu, 03 May 2018 01:32 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
केशव प्रसाद एवं अमित शाह
लाेक सभा चुनाव 2019 नजदीक है। भाजपा ने इसे जीतने के लिए बूथ लेवल पर तैयारियां अभी से शुरु कर दी हैं। कानपुर में 23 घंटे तक रहने के दौरान प्रभारी मंत्री केशव प्रसाद मौर्य 2019 के लिए पार्टी के विधायकों का लक्ष्य भी निर्धारित करेंगे।

 
विज्ञापन

2 of 5
केशव प्रसाद
मिशन 2019 जीतने के लिए शहर में बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें सभी विधायकों के साथ कुल 30 लोग शामिल होंगे। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी आमंत्रित किए गए हैं। कहा जा रहा है कि बैठक का एजेंडा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने तैयार किया है। पिछले दिनों उन्होंने अपनी लखनऊ यात्रा के दौरान इस पर अमल करने के लिए प्रांतीय इकाई को निर्देशित भी किया था।

 
विज्ञापन

3 of 5
केशव प्रसाद
इस तरह की बैठक प्रदेश के दूसरे जनपदों में भी होगी। प्रदेश में इस बैठक को आयोजित करने के लिए एक गाइड लाइन भी प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल की तरफ से बनाई गई है। इसी के आधार पर हर बैठक में चर्चा होगी। कुछ जगहों पर प्रभारी मंत्री तो कुछ जगहों पर प्रांतीय स्तर के प्रमुख पदाधिकारी इन बैठकों को लेंगे।

 

4 of 5
केशव प्रसाद
महानगर में आयोजित होने वाली बैठक गुरुवार शाम के समय होगी। जिसमें विधायकों को अपने क्षेत्र की पूरी जानकारी के साथ आने को कहा गया है। इसमें क्षेत्र में किन-किन जातियों के मतदाता रहते हैं, उनकी कितनी संख्या है, 2019 के लिए विधायकों के पास पार्टी को जिताने के लिए क्या रणनीति है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
याेगी अादित्यनाथ
इसी तरह की तमाम जानकारियों के विषय में पूछा जाएगा। पता चला है कि प्रभारी मंत्री पिछले लोकसभा चुनाव में हर विधानसभा में भाजपा को जितना वोट मिला, उसमें किस तरह से इस बार बढ़ोत्तरी करनी है, उसकी रणनीति बताएंगे। उस पर काम करने के लिए विधायकों से कहा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें