प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अनुच्छेद 370, 35ए को हटाकर हमने विश्व को बता दिया कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। अब पीओके को भारत का हिस्सा बनाने के लिए काम शुरू कर दिया है। कहा, जो घुसपैठिये हिंदू, सिख, ईसाई, जैन हैं, वह देश में ही रहेंगे क्योंकि उनकी विश्व में कहीं जगह नहीं है। अन्य घुसपैठियों को देश से जाना ही होगा।
विज्ञापन
2 of 6
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य जनसभा को संबोधित करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
हम बुद्ध के देश के हैं लेकिन जो देश शांति की भाषा नहीं समझेगा, उसे उसकी ही भाषा में समझाना भी शुरू कर दिया है। उन्होंने फर्रुखाबाद और कन्नौज जिलों की 44 करोड़ रुपये की 46 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। भगवान बुद्ध के अवतरण दिवस पर आयोजित बुद्ध महोत्सव का उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मोमबत्ती प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
विज्ञापन
3 of 6
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य जनसभा को संबोधित करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
कहा कि ढाई हजार साल पहले भगवान बुद्ध ने जो संदेश दिया, वह आज भी प्रासंगिक है। प्रधानमंत्री के संयुक्त राष्ट्र में भाषण, हमने संसार कोे युद्ध नहीं बुद्ध दिए हैं, से हम सब गौरवान्वित हुए हैं। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 और 35ए को हटाकर भाजपा सरकार ने विश्व को बता दिया कि जम्मू कश्मीर भारत का ही है। अब हमने पीओके को भारत में मिलाने की दिशा में भी तेजी से काम शुरू कर दिया है।
4 of 6
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य जनसभा को संबोधित करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि हम श्रीराम, श्रीकृष्ण के साथ भगवान बुद्ध को मानते हैं। विश्व में सबसे ज्यादा प्रतिमाएं बुद्ध की मिलेंगी। हमने शांति के पथ पर चलना कभी नहीं छोड़ा है। उपमुख्यमंत्री ने पाकिस्तान की तरफ इशारा करते हुए कहा कि कुछ देश शांति की भाषा नहीं समझते हैं, तो उन्हें उन्हीं की भाषा में जवाब देना भी शुरू कर दिया है। उनके लिए संदेश है कि अब ईंट का जवाब पत्थर से मिलेगा।
विज्ञापन
5 of 6
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य जनसभा को संबोधित करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान आतंकवाद की फैक्ट्री चलाएगा, तो हम एयर स्ट्राइक करेंगे। हमारे पास बुद्ध और राफेल दोनों ही हैं। कहा कि हम अर्थव्यवस्था में चीन को जल्द ही पछाड़ देंगे। हम न्याय के लिए सत्ता में आए हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व बैंक से अभी करार हुआ है। इसमें प्रदेश के सभी बौद्ध तीर्थ बौद्ध परिपथ से जोड़े जाएंगे। हम संकिसा को तीर्थ स्थल के रूप में विकसित करने के लिए प्रस्तावों पर स्वीकृति दिलाएंगे।
उन्होंने संकिसा तिराहे से बौद्ध स्तूप तक जाने वाले मार्ग को 15 मीटर चौड़ा बनाने की स्वीकृति प्रदान की। उधर, पत्रकार वार्ता में एक सवाल पर कहा कि अखिलेश यादव अपना कार्यकाल देखें। तब जमीनों, दुकानों, मकानों पर कब्जे होते थे, अब कब्जा मुक्त हो रहे हैं। हमारी सरकार में पुलिस नहीं, अपराधी पिट रहे हैं। संकिसा में किसी तरह का विवाद नहीं है। यह बुद्ध नगरी है।