कानपुर में नौबस्ता के शिवम राजपूत उर्फ आकाश ने कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर शहर का नाम रोशन कर दिया। अपनी सभी लाइफलाइन इस्तेमाल करके शिवम ने गेम में पचास लाख की धनराशि जीती है।
इस एपिसोड का प्रसारण 22 और 23 दिसंबर को किया जाएगा। नौबस्ता के धरीपुरवा इलाके के रहने वाले शिवम (26) यूपीपीसीएल में हैं और चित्रकूट में तैनात हैं। 2010 से इस कार्यक्रम में जाने का प्रयास कर रहे शिवम को आखिरकार 2020 में यह मौका मिल गया।