समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कासगंज की घटना को दुखद बताते हुए इसके लिए प्रदेश की भाजपा सरकार को दोषी ठहराया। कहा कि सरकार कानून व्यवस्था में फेल है। पुलिस प्रशासन नेताओं के इशारे पर काम कर रहा है। सरकार को जल्द से जल्द दोषियों पर कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पूरे प्रदेश में शांति से मनाया जाए
2 of 4
अखिलेश यादव
सैफई में आईजीसीएल के समापन समारोह को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी है कि गणतंत्र दिवस पूरे प्रदेश में शांति से मनाया जाए। कासगंज में दंगा के लिए भाजपा सरकार पूरी तरह से सरकार जिम्मेदार है।
विज्ञापन
समाजवादी सरकार काम करने वाली सरकार थी
3 of 4
अखिलेश यादव
उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार काम करने वाली सरकार थी। जिसने स्टेडियम से लेकर सड़कें बनाई लेकिन बीजेपी केवल वादा करती है कुछ काम नहीं करती। बीजेपी सरकार एक्सप्रेस वे पर बहुत मंहगा टोल टेक्स ले रही है। हम किसानों के लिए हर सड़क के किनारे मंडी बनाना चाहते थे।
जिससे कि किसानों को सही दाम के लिए इधर उधर भटकना न पड़े। आज आलू के किसान से लेकर कोल्ड स्टोरेज वाले परेशान हैं। औरैया की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेता आढ़तियों से रुपये लेते हैं और अधिकारियों में भी बांटते हैं।