सैफई में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत के लिए रोके जाने पर उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार तानाशाह की तरह बर्ताव कर रही है।
विज्ञापन
जनहित के कार्यों में पिछड़ी भाजपा सरकार
2 of 4
अखिलेश यादव
सरकार को एक साल का समय हो गया है लेकिन इस दौरान उसने जनहित में कोई काम नहीं किया। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बांगरमऊ के नसिरापुर व औरास के सई नदी पुल पर सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जोरदार तरीके से स्वागत किया।
विज्ञापन
सैफई जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
3 of 4
अखिलेश यादव
यहां कार्यकर्ताओं से अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मजदूरों, किसानों, बेरोजगारों और नौजवानों के कल्याण के लिए 6 माह का समय मांगा था। सरकार को एक साल का समय हो गया। इस दौरान जनहित का ऐसा कोई काम नहीं किया जिसका लाभ आम आदमी को मिला हो।
सपा की सरकार बनते ही एक्सप्रेस-वे पर हल्के वाहनों टोल करेंगे माफ
4 of 4
अखिलेश यादव
उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी अब गांव-गांव आंदोलन शुरु करेगी। अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि अगर अब उनकी सरकार बनती है तो वह हल्के वाहनों का आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर टोल माफ कर देंगे। उधर गंजमुरादाबाद में अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से लोकसभा की तैयारियों में जुट जाने की बात कही।