'हनक' से फिर पूरे भारत में गूंजेगा मैं विकास दुबे हूं...कानपुर वाला। जी हां जल्द ही दुर्दांत अपराधी के जीवन से जुड़े कई पहलुओं को आप अपने मोबाइल फोन पर भी देख सकेंगे। आठ पुलिसकर्मियों के हत्यारे दुर्दांत गैंगस्टर विकास दुबे के जीवन पर आधारित वेब सीरिज ‘हनक’ की पटकथा लिखने में कनपुरिया लेखक मृदुल कपिल और सुबोध जुट गए हैं। वह कनपुरिया अंदाज में पटकथा को तराश रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
vikas dubey
- फोटो : ANI
अमर उजाला से खास बातचीत में मृदुल ने बताया कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है। कनपुरिया होने के नाते विकास दुबे के बारे में उन्हें कई बातें मीडिया के माध्यम से पता चली हैं। अब वे गांववालों और विकास के रिश्तेदारों के माध्यम से भी कई जानकारियां जुटाएंगे। मृदुल कपिल जवाहर नगर और सुबोध गांधीग्राम में रहते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Vikas Dubey encounter
- फोटो : अमर उजाला
उनका कहना है कि वे इस पटकथा के जरिए विकास के जीवन के कुछ अनसुने किस्से भी सामने लाएंगे। उसकी जानकारी अभी तक शायद किसी को नहीं है। इसके लिए गांव और शहर से जानकारियां जुटा रहे हैं। इस वेब सीरीज के निर्माता आदित्य कश्यप और अवधेश तिवारी डायरेक्टर होंगे। नेटफ्लिक्स ने इस वेब सीरीज को मंजूरी दे दी है। हालांकि फिल्म के स्टारकास्ट पर अभी बातचीत चल रही है।
4 of 5
vikas dubey
- फोटो : पीटीआई
फिर गूंजेगा मैं विकास दुबे हूं... कानपुर वाला
उज्जैन से गिरफ्तारी के दौरान विकास दुबे बार-बार यही चिल्ला रहा था कि ‘मैं विकास दुबे हूं... कानपुर वाला’। विकास की यह धौंस सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। फिल्म में भी यह घटनाक्रम और डॉयलॉग गूंजेगा। इसके लिए मृदुल और सुबोध ज्यादा से ज्यादा जानकारी जुटाने में लग गए हैं। मृदुल ने बताया की इस वेब सीरिज में पंकज त्रिपाठी जैसे कई बड़े चेहरे दिखाई दे सकते हैं। अभी स्टार कास्ट पर बातचीत चल रही है।
अक्तूबर में शुरू होगी शूटिंग
हनक की शूटिंग अक्तूबर में शुरू की जा सकती है। चूंकि अभी कोरोना का दौर जारी है, ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ शूटिंग करना अपने आप में चुनौती भरा काम होगा। ऐसे में शूटिंग की डेट बढ़ भी सकती है। शूटिंग कानपुर में होगी या सेट बनाकर कहीं और शूटिंग की जाएगी, इस पर अभी फैसला नहीं हुआ है।