Weather News: प्रदेश में कानपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार से बारिश और हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है।
कानपुर में गुरुवार सुबह अचानक मौसम ने करवट बदल ली है। तड़के सुबह से ही आसमान पर काले बादल घिर आए थे। कुछ देर के लिए अंधेरा छा गया और गरज-चमक के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। साथ ही, ओले भी गिरे हैं। इससे गर्मी से बेहाल लोगों को राहत मिली हैं।
बता दें कि मौसम विभाग ने आज से लेकर 13 अप्रैल तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने का अलर्ट जारी किया है। इसकी शुरुआत कानपुर में सुबह से ही हो गई। अचानक काले बादल आसमान में घिर आए थे।
विज्ञापन
2 of 5
Kanpur Weather Update
- फोटो : amar ujala
विभिन्न हिस्सों में बनी हैं मौसमी गतिविधियां
इसके बाद तेज हवाओं के साथ तूफानी बारिश शुरू हो गई। दिन में अंधेरा छा गया, जिससे लोगों को दिन में गाड़ियों की लाइट चालू करनी पड़ी। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आने के साथ देश के विभिन्न हिस्सों में मौसमी गतिविधियों बनी हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Kanpur Weather Update
- फोटो : amar ujala
12 अप्रैल को बादलों के और बढ़ने की उम्मीद
इससे माहौल में नमी आ रही है। अगर सारी गतिविधियां एक-दूसरे से जुड़ जाएंगी, तो मौसम बदलेगा। पश्चिमी विक्षोभ पर्वतीय क्षेत्रों में है। इससे भी नमी तराई वाले इलाकों में बढ़ेगी। 12 अप्रैल को बादलों के और बढ़ने की उम्मीद है। इससे गर्मी और उमस बढ़ सकती है।
4 of 5
Kanpur Weather Update
- फोटो : amar ujala
13 अप्रैल के बाद मौसम हो जाएगा गर्म
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश कई जिलों गुरुवार को बारिश और हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है। अगले दो से तीन दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की उम्मीद है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि, मौसम विशेषज्ञों ने आगाह किया है कि यह राहत थोड़े समय के लिए ही होगी। 13 अप्रैल के बाद मौसम एक बार फिर शुष्क और गर्म हो जाएगा।
इन जिलों में बारिश का अलर्ट
प्रदेश में आज बारिश हो रही है या बारिश की संभावना है। इनमें बागपत, मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, हरदोई, सीतापुर, बाराबंकी, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर नगर आदि जिले शामिल हैं।