फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur Triple Murder: गोलियां मारने के बाद लाशों पर मारे डंडे, प्रत्यक्षदर्शी बोला- खून से लाल था डंडा

Thu, 10 Apr 2025 06:31 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Triple Murder In Fatehpur: हत्यारोपी मुन्नू सिंह के खेत के बगल में पप्पू सिंह का घर है। वहां अक्सर आने-जाने पर विवाद होता था। ग्रामीणों के बीच चर्चा रही कि पप्पू सिंह कभी भी चाहता तो मुन्नू सिंह पक्ष के लोगों की हत्या कर सकता था। उसके घर के बगल में ही खेत पर मुन्नू सिंह आते-जाते थे। कभी भी हमला कर सकते थे।
विज्ञापन
1 of 10
Fatehpur Triple Murder - फोटो : amar ujala
Fatehpur Triple Murder Case Updates: फतेहपुर तिहरा हत्याकांड को अंजाम देने वाले हत्यारों के भीतर रंजिश की कसक भरी रही। कसक ऐसी थी कि गोलियों से छलनी करने के बाद तीनों की लाशों पर डंडे मारकर भड़ास निकाली। वह किसी सूरत में परिवार के किसी भी शख्स को जिंदा नहीं छोड़ना चाहते थे। उनके सामने परिवार के और भी शख्स आ जाते तो वह उन्हें भी नहीं छोड़ते।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक गोलियां तमंचों से दागी गई हैं। तमंचे 312 व 32 बोर के इस्तेमाल किए गए हैं। दिवंगत विनोद उर्फ पप्पू सिंह के सीने, पेट व कमर के नीचे पांच गोलियां पाई गईं। शरीर से गोलियां के कई छर्रे निकले। उन्हें दोनों ही बोर के तमंचों से गोलियां मारी गईं।
विज्ञापन

2 of 10
Fatehpur Triple Murder - फोटो : amar ujala
डंडा खून से हो गया था लाल
पप्पू सिंह के भाई को पुलिया में जान बचाकर घुसते समय एक ही गोली मारी। गोली कनपटी में लगी। वह गोली 32 बोर की थी। पप्पू सिंह के पुत्र अभय को दो गोलियां सीने व पेट में दागी गईं। तीनों के शरीर से छर्रे मिले हैं। एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक पप्पू सिंह को आरोपियों ने डंडों से भी पीटा। इतना पीटा कि डंडा खून से लाल हो गया।
विज्ञापन

3 of 10
Fatehpur Triple Murder - फोटो : amar ujala
सालों की रंजिश में बेटे के पहले पिता भिड़ते थे
दोनों परिवारों के बीच तू-तू, मैं-मैं की रंजिश अर्से से चली आ रही है। मुन्नू सिंह के दिवंगत पिता और पप्पू सिंह के पिता लाल बहादुर सिंह के बीच भी विवाद होता रहता था। उनके बीच गाली गलौज, मारपीट तक नौबत आ जाती थी। वे लोग कुछ दिन बाद एक साथ बैठकर खाना-पानी भी करने लगते थे। इस पीढ़ी के दोनों पक्षों में आए दिन गाली गलौज होती थी।

4 of 10
Fatehpur Triple Murder - फोटो : amar ujala
कभी भी कर सकते थे हमला
विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच तकरार बढ़ती गई। हत्यारोपी मुन्नू सिंह के खेत के बगल में पप्पू सिंह का घर है। वहां अक्सर आने-जाने पर विवाद होता था। ग्रामीणों के बीच चर्चा रही कि पप्पू सिंह कभी भी चाहता तो मुन्नू सिंह पक्ष के लोगों की हत्या कर सकता था। उसके घर के बगल में ही खेत पर मुन्नू सिंह आते-जाते थे। कभी भी हमला कर सकते थे।
विज्ञापन

5 of 10
Fatehpur Triple Murder - फोटो : amar ujala
मुन्नू सिंह के लहूलुहान होने के बाद फायरिंग
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मुन्नू सिंह के घर पर 14 अप्रैल को बरमभोज का आयोजन होना था। आयोजन के लिए ट्रैक्टर में चक्की से आटे की बोरियां उठाने मुन्नू सिंह का पुत्र पीयूष जा रहा था। इसी दौरान पप्पू सिंह दरवाजे पर खड़ा था। उसे घूरकर देखने के बाद गाली गलौज कर पीयूष ने ट्रैक्टर बढ़ा दिया। पप्पू ने पैदल ही लाठी लेकर पीछा किया।
विज्ञापन

6 of 10
Fatehpur Triple Murder - फोटो : amar ujala
गिरते ही ताबड़तोड़ फायरिंग की गई
ट्रैक्टर रुकवा लिया। इस दौरान पीयूष के फोन पर मुन्नू सिंह समेत अन्य पहुंचे। इधर, पप्पू का पुत्र अभय बाइक व भाई अनूप पैदल दौड़कर पहुंचे। मारपीट के दौरान मुन्नू सिंह के सिर पर लाठी से हमला हुआ। हमले में मुन्नू सिंह घायल होकर गिर पड़ा। उसके गिरते ही पप्पू सिंह पक्ष पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई।
विज्ञापन

7 of 10
Fatehpur Triple Murder - फोटो : amar ujala
ये था पूरा मामला
फतेहपुर जिले में हथगाम थाना क्षेत्र के अखरी गांव की प्रधान के दो बेटों विनोद सिंह (45), अनूप सिंह (40) और पौत्र अभय प्रताप सिंह (21) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोप था कि पूर्व प्रधान सुरेश सिंह उर्फ मुन्नू ने अपने बेटे पीयूष व अन्य साथियों के साथ घात लगाकर घटना अंजाम दी।

8 of 10
Fatehpur Triple Murder - फोटो : amar ujala
गिरफ्तारी के लिए 10 टीमें गठित की गईं
अनूप की पत्नी मनीषा की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व प्रधान समेत छह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्जकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।  वहीं, फरार हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए 10 टीमें गठित की गईं थीं। मनीषा ने पुलिस को बताया था कि मंगलवार सुबह उनके पति अनूप, जेठ विनोद व भतीजा अभय प्रताप पुत्र पप्पू बाइक से खेत जा रहे थे।

9 of 10
Fatehpur Triple Murder - फोटो : amar ujala
स्कॉर्पियो से भाग निकले थे सभी आरोपी
गांव निवासी रमेश के नलकूप के पास रंजिश के चलते पहले से घात लगाकर बैठे ट्रैक्टर सवार पूर्व प्रधान सुरेश, उसके पुत्र पीयूष, भूपेंद्र, सज्जन, विवेक, जान उर्फ विपुल ने तीनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।इससे तीनों की मौके पर मौत हो गई। घटना अंजाम देने के बाद सभी आरोपी स्कॉर्पियो से भाग निकले। विनोद भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट का जिला उपाध्यक्ष भी था।
विज्ञापन

10 of 10
Fatehpur Triple Murder - फोटो : Fatehpur Triple Murder
चार घंटे बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
हत्या की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने हंगामा किया और शव नहीं उठने दिए। मौके पर पहुंचे एसपी धवल जायसवाल ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिस पर करीब चार घंटे बाद पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज सकी। तिहरे हत्याकांड की सूचना पर प्रयागराज एडीजी भानू भास्कर, आईजी प्रेम कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें