फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Weather Update: विफा चक्रवात का असर कहीं ज्यादा कहीं कम, 22 मिमी तक हुई बारिश…जानें कैसा रहेगा मौसम

Sat, 26 Jul 2025 09:16 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather News: मौसम विभाग के अनुसार, विफा चक्रवात का असर अभी बना रहेगा। शनिवार को महानगर के अधिकतर हिस्सों में धूप निकलने की संभावना है।
विज्ञापन
1 of 5
kanpur weather update - फोटो : amar ujala
कानपुर में विफा चक्रवात का असर शुक्रवार को शहर में दिखा। इसके कारण शहर के अलग-अलग हिस्सों में 9.8 मिमी से लेकर 22 मिमी तक बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में हवा के कम दबाव का क्षेत्र और नीचे जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
kanpur weather update - फोटो : amar ujala
इससे कानपुर के कुछ हिस्सों में बारिश तो कुछ हिस्सों में धूप रहने के आसार हैं। बुंदेलखंड क्षेत्र में बारिश तेज हो सकती है। शुक्रवार को मौसम विभाग की ओर से जारी बारिश के आंकड़ों के अनुसार, विजयनगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में 18 मिमी बारिश हुई।
विज्ञापन

3 of 5
kanpur weather update - फोटो : amar ujala
सात से 15 मिमी बारिश की संभावना
श्यामनगर व इसके ईद-गिर्द 17 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। बिल्हौर व आसपास के गांवों 22 मिमी जबकि कंपनी बाग और सीएसए के आसपास 9.8 मिमी बरसात रिकॉर्ड की गई। भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 26 से 28 जुलाई के बीच सात से 15 मिमी बारिश हो सकती है।

4 of 5
kanpur weather update - फोटो : amar ujala
चक्रवात का अभी बना रहेगा असर
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि विफा चक्रवात का असर अभी बना रहेगा। शनिवार को महानगर के अधिकतर हिस्सों में धूप निकलने की संभावना है। वहीं, कुछ क्षेत्रों में उमस रहेगी। कुछ स्थानों पर बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kanpur weather update - फोटो : amar ujala
अगले तीन दिनों में बारिश का पूर्वानुमान
  • 26 जुलाई को 15.1 मिमी
  • 27 जुलाई को 7.5 मिमी
  • 28 जुलाई को 15.3 मिमी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें