फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Weather News: फिर बदला मौसम, रुक-रुककर हो रही बारिश, 30 जनवरी तक ऐसा ही मौसम रहने के आसार

Wed, 25 Jan 2023 03:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में सुबह से ही शहर भर में रुक-रुक बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार इसी तरह का मौसम 30 जनवरी तक रहने की संभावना है। इस बीच बुधवार को न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 14.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
कानपुर में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कानपुर में पिछले तीन दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। धूप निकलने से दिन का पारा बढ़ रहा है तो रात में बादल होने से न्यूनतम तापमान में भी तेजी आ रही है। एक दिन पहले तेज धूप के बाद बुधवार को सुबह से ही मौसम बदल गया। पूरे शहर में करीब दो घंटे तक बूंदाबांदी हुई।

विज्ञापन



करीब 10 बजे फिर से हल्की धूप निकली, उसके बाद फिर बादल आ गए, फिर दोपहर से बारिश का सिलसिला जारी है। सुबह से ही शहर भर में रुक-रुक बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार इसी तरह का मौसम 30 जनवरी तक रहने की संभावना है। इस बीच बुधवार को न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 14.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बारिश होने की वजह से आज का अधिकतम तापमान गिर सकता है।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार बंगाल की खाड़ी में हवा का दबाव कम होने की वजह से और भूमघ्य सागर में चक्रवात के सक्रिय होने से मौसम में यह उतार-चढ़ाव हो रहा है। इसमें सर्दी भी होगी और रात में मौसम थोड़ा गरम भी रह सकता है।
विज्ञापन

सीएसए के मौसम विभाग की माने तो 30 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा और कानपुर मंडल सहित उत्तर प्रदेश व उत्तरी मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। गंगा के मैदानी इलाकों में इस बीच कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है। इससे दिन में तापमान लुढ़केगा। रात में पारा बढ़ सकता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें