Kanpur Violence
- फोटो : अमर उजाला
उधर, कानपुर नई सड़क बवाल के मुख्य साजिशकर्ता हयात जफर हाशमी पर पुलिस एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) लगाने की तैयारी में है। इसकी फाइल तैयार हो गई है। मंगलवार देर शाम फाइल पर पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा ने मुहर लगाकर एनएसए की संस्तुति कर दी। अब एक दो दिन के भीतर डीएम की मुहर लगेगी, जिसके बाद जफर हाशमी पर एनएसए लगेगा।