फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Violence: कानपुर बवाल के मास्टरमाइंड हयात ने पूछताछ में किया बड़ा खुलासा, पांच लोगों के उगले नाम

Sun, 05 Jun 2022 11:59 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

Kanpur Violence: कानपुर बवाल के मास्टरमाइंड हयात ने पूछताछ में किया बड़ा खुलासा, पांच लोगों के उगले नाम
विज्ञापन
1 of 9
Kanpur Violence - फोटो : अमर उजाला
कानुपर में शुक्रवार को नमाज के बाद हुई हिंसा के मास्टर मांइड मौलाना मोहम्मद अली जौहर फैंस एसोसिएशन का अध्यक्ष हयात जफर हाशमी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हाशमी के कहने पर ही शहर में तीन जून को बंद का आह्वान करते हुए पोस्टर लगाए गए थे। यह पहले भी शहर में सांप्रदायिक वैमनस्य फैलाकर माहौल को खराब करने की कोशिश कर चुका है। बवाल के मास्टरमाइंड हयात जफर हाशमी ने पूछताछ में पांच लोगों के नाम बताए हैं। दावा किया है कि वह भी इस साजिश में शामिल रहे हैं। इसमें एक दो नामचीन लोग हैं। पुलिस ने इसको बेहद गंभीरता से लेकर तफ्तीश शुरू की है। इन पांचों लोगों के बारे में जानकारी के साथ घटना से जुड़े साक्ष्यों को पुलिस जुटा रही है। अगर साक्ष्य पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जिन पांच लोगों के नाम सामने आए हैं, उनको अभी सार्वजनिक नहीं किया जाएगा, क्योंकि ये नाम आरोपियों ने बताए हैं। अगर उनके खिलाफ साक्ष्य पाए जाते हैं तो नाम सार्वजनिक कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों के मोबाइल से तमाम जानकारियां मिली हैं। उस आधार पर भी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन

2 of 9
हिंसा का आरोपी हयात जफर हाशमी - फोटो : अमर उजाला
सीपी ने बताया कि  बाबूपुरवा इलाके से पहले पीएफआई के पांच सदस्य गिरफ्तार किए गए थे। उस मामले की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। हयात जफर हाशमी व उसके साथियों का उस घटना से कनेक्शन तलाशा जा रहा है। 

 
विज्ञापन

3 of 9
Kanpur Violence - फोटो : अमर उजाला
एक वीडियो की भी हो रही जांच 
सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कुछ लोग बैठक करते दिखाई दे रहे हैं। विरोध प्रदर्शन के लिए कहा जा रहा है। बैठक की मंच पर हयात जफर हाशमी भी बैठा नजर आ रहा है। पुलिस ने इस वीडियो को भी जांच में शामिल कर लिया है। पुलिस पता कर रही है कि बैठक में शामिल होने वाले लोगों का बवाल से कोई संबंध है या नहीं।

 

4 of 9
Kanpur Violence - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के एक बयान के विरोध में शुक्रवार को बाजार बंद का आह्वान किया गया था। जुमे की नमाज के बाद नई सड़क में हजारों की भीड़ ने दूसरे समुदाय के लोगों की जबरन दुकानें बंद करवाकर चंद्रेश्वर हाता में घुसकर हमला किया था। इसके बाद जमकर हिंसा फैली थी। 

 
विज्ञापन

5 of 9
Kanpur Violence - फोटो : अमर उजाला
पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीना ने शनिवार को प्रेसवार्ता में बताया कि जांच में सामने आया कि एमएमए जौहर फैंस एसोसिएशन का अध्यक्ष हयात जफर हाशमी बवाल का मुख्य साजिशकर्ता है। साजिश में उसके साथ जावेद अहमद खान, मोहम्मद राहिल और मोहम्मद सूफियान को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन

6 of 9
Kanpur Violence - फोटो : अमर उजाला
सीपी ने बताया कि इसी तरह से बाजार बंदी का आह्वान कर बंगाल और मणिपुर में बवाल किया गया था, जिसमें पीएफआई का हाथ सामने आया। इसलिए इस घटना को भी उसी तर्ज से जोड़कर देखा जा रहा है। 

 
विज्ञापन

7 of 9
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
जावेद अहमद खान एशियन वाइस न्यूज यूट्यूटब चैनल चलाता है। लखनऊ हजरतगंज इलाके में स्थित पांडेय भवन में चैनल का दफ्तर है। बवाल के बाद जब इन सभी को पता चल गया कि वह बेनकाब हो गए हैं, तो पांडेय भवन में जाकर छिप गए। मोबाइल भी बंद कर लिए। टोल की फुटेज से सभी के लखनऊ जाने का पता चला। आरोपी एक शख्स के संपर्क में थे, जिसको सर्विलांस पर लिया गया। इस आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम उन तक पहुंची। 

 

8 of 9
बवाल के दौरान खुद को बचाव करता पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
भड़काऊ वीडियो मिले
सोशल मीडिया के जरिये हयात जफर के तमाम वीडियो पुलिस ने जुटाए हैं। जिसमें वह भड़काऊ भाषण देते सुनाई दे रहा है। इसी तरह कई बैनर, पोस्टर व पर्चे भी उसके पास से मिले हैं। जो वह बाजार बंद व जेल भरो आंदोलन के प्रचार प्रसार में इस्तेमाल कर रहा था। 

 
विज्ञापन

9 of 9
बवाल के बाद पुलिस ने की उपद्रवियों की धरपकड़ - फोटो : अमर उजाला
गैंगस्टर लगेगा, अवैध संपत्ति पर बुलडोजर भी चलेगा 
पुलिस आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की तैयारी में जुटी है। गैंगस्टर और एनएसए आरोपियों पर लगेगा। पुलिस अफसरों का कहना है कि आरोपियों की अवैध संपत्ति चिह्नित की जाएगी। जो भी अवैध संपत्ति मिलेगी और जो संपत्ति अपराध के जरिये बनाई गई होगी, उस पर बुलडोजर भी चलेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें